आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित (PM Modi Addresses United Nation) करते हुए कोरोना के समय भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि इस दौरान हमने करीब 150 देशों की मदद की। सार्क कोविड फंड बनाया। उन्होंने आगे कहा कि हमने सरकार द्वारा की गई कोशिशों को जनता के साथ जोड़ा और कोरोना के खिलाफ लड़े जाने वाली जंग को जनता अभियान बनाया।
PM Modi Addresses United Nation
इस संबोधन के दौरान मौदी जी ने भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कई कढ़े फैसलों की बात तो की ही, साथ ही उन्होंने बतााय कि कोरोना के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज लाया गया। इसके अलावा उन्होने अपनें संबोधन में कई योजनाओ की जिक्र तो किया ही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साल 2022 तक हर भार्तीय के पास अपना घर होगा।
मोदी जी ने आगे कहा कि हमने इस साल यूएन की 75वी वर्षगांठ मनाई। भारत यूएन के 50 फाउंडर मेंबर्स में से है, जो सेकंड वर्ल्ड वार के बाद बने थे। उन्होने इस सब के बीच यूएन की तारीफ की और कहा कि संयूक्त राष्ट्र संघ आज 193 देशों को एक साथ लाया है। मोदी जी ने आगे संबोधन में कहा कि इसके साथ ही यूएन से उम्मीदे भी बढ़ी हैं और चुनौतियां भी बढ़ गई हैं।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि भारत ने यूएन के कामों में योगदान दिया है। आज हम 2030 के एजेंडा और स्थायी विकास के लक्ष्यों में अपना योगदान कर रहे हैं। भारत पूरी दुनिया की जनसंख्या के छठवें हिस्से का घर है। हम जानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी क्या है। हम जानते हैं कि अगर भारत अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करता है तो यह दुनिया के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संबोंधन (PM Modi Addresses United Nation)
प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन सयुंक्त राष्ट की 75वी वर्षगाठ पर हुआ (PM Modi Addresses United Nation on 75th Anniversary)। कोरोना के कारण इसे पूरी तरह डिजीटल रखा गया यानी यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। आपको बता दे इसी साल भारत यूएन सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य के तौर पर चुना गया था। इसके बाद से यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने ऐसे किसी अंतराष्ट्रीय मंच पर बात रखी हो।
हर साल होता है आयोजित
ज्ञात हो कि यूएन के आर्थिक और समाजिक परिषद की ओर से हर वर्ष यह सत्र आयोजित किया जाता है(PM Modi Addresses United Nation )। इसमें सरकार वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ ही निजी क्षेत्र, सिविक सोसाइटी और शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शायद आपको याद हो कि इससे पहले 2016 में भी इस परिषद को मोदी जी ने ही संबोधित किया था।
8 वी बार बना भारत अस्थाई सदस्य़
भारत जून में 8 वी बार यूएन का अस्थाई सदस्या बनाया गया है। इसके लिए वोटिंग महासभा के 193 देशों में से 184 देशों ने भारत का समर्थन किया था। भारत के अलावा भी कुछ देशों को अस्थाई सदस्या बनने का सौभाग्य हासिल हुआ। इनमें मैक्सिको, नॉर्वे और आयरलैंड का नाम शामिल था। 77-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में भारत को अस्थाई मेंबर चुना जा चुका है।