जग्गी सद्गुरु जी की संस्था ईशा फाउंडेशन द्वारा आम लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए रुद्राक्ष दीक्षा दी जाएगी। Rudraksha Diksha को पाकर आपके जीवन में कई रोचक बदलाव आ सकते हैं। सद्गुरु की इच्छा से 1 मार्च 2022 महाशिवरात्रि महापर्व पर आदि योगी की कृपा सभी को रुद्राक्ष दीक्षा के रूप में प्राप्त होगी। Free Rudraksha प्राप्त करने के लिए आप Isha Foundation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/Online Registration करा सकते हैं।

रुद्राक्ष दीक्षा क्या है?

रुद्राक्ष दीक्षा

रुद्राक्ष का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। प्रकृति की ओर से वरदान में दिया गया फल रुद्राक्ष धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष सभी की प्राप्ति में लाभकारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार रुद्र का अर्थ शिव एवं अक्ष का अर्थ आंसू माना जाता है, अर्थात रुद्राक्ष भगवान शिव का आंसू है। नकारात्मक शक्तियां रुद्राक्ष धारण करने वालों के आसपास भी नहीं आती, यही इसका प्रभाव है। सद्गुरु ईशा फाउंडेशन द्वारा आम लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए Rudraksha Diksha दी जाएगी। रुद्राक्ष दीक्षा पैकेज में एक या तीन रुद्राक्ष, विभूति, अभय सूत्र, और आदि योगी की एक प्रतिमा होगी।

सद्गुरु कौन है?

सद्गुरु का असली नाम सद्गुरु जग्गी वासुदेव है। बचपन में उनका नाम जगदीश था। Jaggi Sadhguru का जन्म 3 सितंबर 1957 को मैसूर कर्नाटक में हुआ था। सद्गुरु एक लेखक भी है जिन्होंने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। भारत सरकार ने सद्गुरु को साल 2017 में पदम विभूषण पुरस्कार भी दिया है। उनकी एक लाभ रहित संस्था भी है जिसका नाम Isha Foundation हैं। इसकी स्थापना सन 1992 में की गई थी। संस्था के माध्यम से भारत के साथ-साथ विदेशों में भी योग विद्या प्रदान की जाती है। ईशा योग केंद्र में सद्गुरु द्वारा डिजाइन की गई 112 फुट की आदियोगी शिव की प्रतिमा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था। प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के दिन लाखों की संख्या में सद्गुरु के अनुयाई और शिव भक्त ईशा योग केंद्रकोयंबटूर तमिलनाडू पहुंचते हैं जहाँ कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उनमें से एक कार्यक्रम रुद्राक्ष दीक्षा भी आयोजित किया जाएगा।

फ्री रुद्राक्ष दीक्षा से संबंधित कुछ तथ्य:

  • रुद्राक्ष दीक्षा में भेजे जाने वाले सभी रुद्राक्ष सद्गुरु द्वारा महाशिवरात्रि की रात्रि को विशेष रुप से अभिमंत्रित किए जाएंगे।
  • सद्गुरु ईशा द्वारा अभिमंत्रित रुद्राक्ष दीक्षा पूरी तरह फ्री रहेगी।
  • फ्री दीक्षा प्राप्त करने के लिए ईशा फाउंडेशन की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकरऑनलाइन अप्लाई /Online Apply कर सकते हैं।
  • रुद्राक्ष दीक्षा आपके शरीर, मन और ऊर्जा को परमानंद स्वरूप शिव के आंसुओं में भिगोने का एक मौका हैं।
  • Free Rudraksha Diksha के रूप में आप तक एक पैकेज पहुंचाया जाएगा जिसमें एक या तीन रुद्राक्ष, विभूति, अभय सूत्र, और आदि योगी की एक प्रतिमा होगी।
  • साथ ही एक निर्देशिका भी रहेगी, जिसमें इन तीनों के उपयोग की विस्तृत जानकारी रहेगी।

Isha संस्था में मुफ्त Rudraksha के लिए Online Registration की प्रक्रिया:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सर्वप्रथम ईशा फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

https://mahashivratri.org/hi/rudraksha-diksha

  • अब आपको होम पृष्ठ पर दिखाई दे रहे विकल्प रुद्राक्ष दीक्षा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। अब आप कितने पैकेज प्राप्त करना चाहते हैं उसका चयन करना होगा ।
रुद्राक्ष दीक्षा रजिस्ट्रेशन
  • इसके बाद इसी पृष्ठ पर आगे आप से संबंधित कुछ आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल, डिलीवरी का पता, पिन कोड, मकान नंबर, कॉलोनी, क्षेत्र का नाम आदि।
 Rudraksha online Registration
  • अब अंत में मोबाइल नंबर दर्ज करें टर्म्स एंड कंडीशन पर क्लिक करें एवं कंफर्म एंड गेट ओटीपी विकल्प का चयन करें।
Free Rudraksha Diksha
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दिखाई दे रही स्क्रीन पर दर्ज करें एवं कंफर्म ओटीपी विकल्प का चयन करें।
रुद्राक्ष दीक्षा ऑनलाइन अप्लाई
  • इस प्रकार आपकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है आप चाहे तो आपकी इच्छा अनुसार कुछ राशि दान कर सकते हैं अन्यथा Skip ऑप्शन का चयन करें।
Rudraksha diksha online Apply

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1)Free Rudraksha Diksha क्या है?

उ-महाशिवरात्रि की रात्रि को रुद्राक्ष सद्गुरु ईशा द्वारा स्वयं विशेष रुप से प्राण प्रतिष्ठित कर वितरित किए जाएंगे।

2) फ्री रुद्राक्ष दीक्षा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया है?

उ- फ़्री रुद्राक्ष दीक्षा के लिए आप इशा फाऊंडेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

3) रुद्राक्ष दीक्षा किसके द्वारा प्रदान की जा रही है?

उ- फ्री रुद्राक्ष दीक्षा सद्गुरु ईशा द्वारा आम लोगों के जीवन के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रदान की जा रही है।