उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए हर वर्ष प्रदेश के लगभग सभी राज्यों में सेवायोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मेला(UP Rojgar Mela) लगाया जाता है। यह मेला सेवायोजन विभाग के द्वारा आयोजित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को नौकरी देने के लिए बहुत सी बहुराष्ट्रीय तथा निजी कंपनियां अपने यहां विभिन्न पदों पर भर्ती करने के लिए आती है। Sewayojan UP Rojgar Mela 2022 भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन/Online Apply की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यूपी रोजगार मेला 2022 क्या है?

रोजगार मेला वह स्थान होता है जहां पर नौकरी चाहने वाले एवं नियोक्ता एक ही जगह पर होते हैं। रोजगार मेले के द्वारा आवेदक अपनी इच्छा अनुसार एवं योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकता है। सेवायोजन विभाग के द्वारा कई प्रकार की सेवाएं आमजन को दी जाती है और उन्हीं सेवा में से एक है उत्तर प्रदेश रोजगार मेला। बेरोजगारी हमारे देश के लिए एक बड़ी समस्या है, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह रोजगार मेले का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय कदम है। इस रोजगार मेले के दौरान 72000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश का Sewayojan Department के द्वारा इस Rojgar Mela का आयोजन किया जाता है। इस योजना (उत्तर प्रदेश रोजगार मेला) के अंतर्गत राज्य सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान करवाती है।

रोजगार मेला जिला अनुसार लिस्ट(District Wise List):

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए 70 से अधिक जिलो में 72000 से भी अधिक पदों पर नौकरी निकाली गई है जिसमें प्राइवेट एवं सरकारी दोनों प्रकार की नौकरियां शामिल है।

ललितपुर, बंदा सुल्तानपुर, कानपुर, अयोध्या, बनारस, कौशांबी, मिर्जापुर, आजमगढ़, बिजनौर, इलाहाबाद, झांसी, फैजाबाद, रायबरेली, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, गोरखपुर इत्यादि के साथ 70 जिलो में 72000 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है।

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2022 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण

सेवायोजन यूपी रोजगार मेला 2022 में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया:

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Sewayojan Uttar Pradesh Rojgar Mela 2022 में भाग लेने के लिए सेवायोजन विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

  • Online Registration के लिए सर्वप्रथम आप को Sewayojan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

https://sewayojanup.nic.in

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2022
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको राइट साइड में तीन लकीर वाले मेन्यू ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। एवं इसके अंदर New Account ऑप्शन का चयन करें।
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2022
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको कुछ आवश्यक जानकारी प्रविष्ट करनी होगी। सर्वप्रथम जॉब सीकर के विकल्प का चयन करें, अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें, यूजर आईडी एवं पासवर्ड जनरेट करें एवं अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट विकल्प का चयन करें।
उ.प्र. रोजगार मेला
  • अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा उसमें आपको एक कैप्चा कोड दर्ज करना है एवं सेंड ओटीपी विकल्प का चयन करें एवं नीचे दिखाई दे रहे बॉक्स में ओटीपी दर्ज करें एवं प्रविष्ट करें विकल्प पर क्लिक करें। इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
UP Rojgar Mela
  • अब आप पुनः होम पेज पर जाकर लॉगिन करें। इसके अंतर्गत आप अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करें तथा कैप्चा कोड भरकर सबमिट विकल्प का चयन करें।
UP Sewayojan Department
  • आपके सामने जो पेज खुलेगा उसके अंतर्गत आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी, एक फॉर्म सबमिट करना होगा। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम व्यक्तिगत जानकारी, फिटनेस जानकारी, शिक्षा विवरण, भाषा विवरण, कौशल विवरण, अनुभव विवरण यह सब जानकारी भरने के बाद अंत में अपनी प्रोफाईल पूर्ण करे विकल्प का चयन करें।
Sewayojan Prabandhan Pranali Uttar Pradesh

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1) रोजगार मेला किस प्रदेश में लगाया जाता है?

उ-Rojgar Mela का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य में प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

2)UP Rojgar Mela 2022 का संचालन किस विभाग द्वारा किया जाता है?

उ- उत्तर प्रदेश रोजगार मेला का संचालन सेवायोजन विभाग द्वारा किया जाता है।

3) उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2022 में आवेदन की क्या प्रक्रिया है?

उ- उत्तर प्रदेश राज्य के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Sewayojan Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या आवेदन करा सकते हैं।