Hamraaz App विशेष रुप से सक्रिय सैनिकों के लिए सेना के जवानों (एडजुटेंट जनरल की शाखा Mp8) की तकनीकी टीम द्वारा उन्हें उनकी सेवा के बारे में सूचित करने के साथ में उन्हें स्मार्टफोन के माध्यम से भुगतान संबंधी जानकारी के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऐप नागरिकों के लिए उपयुक्त नहीं है। हमराज(mp8) की ऑफिशल वेबसाइट के द्वारा आप इसमें पर्सनल लॉगइन/Personal login भी कर सकते हैं। हमराज एप को हमराज(mp8) की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगइन कर डाउनलोड किया जा सकता है।

Hamraaz Army App क्या है?

आजकल हम हर छोटे से छोटे काम के लिए इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते हैं इसलिए भारतीय सेना की टेक्निकल टीम ने भारतीय सैनिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल हमराज़ पेश किया है। हमराज़ एक ऐसा एप्लीकेशन है जो सैनिकों की गतिविधियों एवं डीटेल्स को जानने में मदद करता है। इस ऐप को पूर्णत: Technically Trained Indian Soldiers के द्वारा लांच किया गया था। भारतीय सेना हमराज ऐप, एक एंड्रॉयड बेस्ड मोबाइल ऐप है जिसे Ministry Of Electronics और सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा ट्रेक प्रमोशनस, अपॉइंटमेंट, पे स्लिप के लिए स्थापित किया गया हैं। Hamraaz App को भारतीय नागरिक इस्तेमाल नहीं कर सकते। हमराज सेना ऐप मुफ्त डाउनलोड संस्करण है, संस्करण में किसी भी प्रकार का भुगतान शुल्क नहीं है। इस ऐप में पंजीकरण के लिए भारतीय सेना का एक कार्यकारी सदस्य होना आवश्यक है।

Hamraaz App download करने की प्रक्रिया:

  • सर्वप्रथम humraaz mp8  आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • उसके बाद ऐप इंस्टॉल करें।
  • अब एप आपके एंड्रॉयड मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।

हमराज आर्मी एप के लाभ:

  • हमराज एप की मदद से जवानों के Posting और Promotions के सभी वितरण को आसानी से जाना जा सकता है।
  • एक भारतीय सैनिक को उनकी Monthly payment और Form 16(यह एक टीडीएस सर्टिफिकेट है, यह आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में से एक है) देखने और उन्हें डाउनलोड करने में मदद करता है।
  • Hamraaz App सेनिको की गतिविधि और details को जानने में मदद करता है।
  • यह हमराज एप आपको मंथली पेमेंट के इनफार्मेशन के बारे में बताता है।
  • यदि आपको आपके पेमेंट से संबंधित कोई शिकायत है तो आप इस ऐप के तहत Complaint कर सकते हैं।

Hamraaz App के अन्तर्गत उप्लब्ध सुविधाएँ:

  • Encashment
  • Part ll order विवरण 
  • पारिवारिक विवरण 
  • AFPP विवरण 
  • वेतन विवरण – pay slip
  • PAOR अवलोकन
  • महत्वपूर्ण नीति अधिसूचना-Importance Policy Notification
  • शिकायत दर्ज करे- Register Grievance
  • शिकायत स्थिती – Grievance Status

Web Personal Login/वेब पर्सनल लॉगइन की प्रक्रिया:

  • सर्वप्रथम आपको हमराज(mp8) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग भी कर सकते है।

https://hamraazmp8.gov.in

  • अब पर्सनल लॉगइन /Personal Login विकल्प का चयन करें, इसके बाद आपसे लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी एवं पासवर्ड मांगा जाएगा यदि यह दोनों जानकारी आपके पास उपलब्ध है तो आप सबमिट बटन पर क्लिक करें अन्यथा साइन अप विकल्प पर क्लिक करें।
Hamraaz Army Portal
  • अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर कैपिटल लेटर में दर्ज करना होगा एवं कैप्चा कोड भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
हमराज आर्मी एप
  • अब आप Date Of Enrollment यानी किस दिन आप सेना में भर्ती हुए थे वह दिनांक एवं एंप्लॉयमेंट आईडी दर्ज कर वेरीफाई विकल्प का चयन करें।
Hamraaz Army App Web Personal Login
  • अब आपके सामने कंफर्मेशन पेज खुलेगा जिसमें आपको यस या नो का चुनाव करना होगा।
भारतीय सेना हमराज ऐप
  • अब आपके सामने क्रिएट पासवर्ड का पेज ओपन होगा जिसके अंतर्गत आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा एक सिक्योरिटी क्वेश्चन सिलेक्ट कर उसका आंसर देना होगा एवं सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब टर्म्स एंड कंडीशन पढ़कर सुविधानुसार यस या नो विकल्प का चयन करें
हमराज एप वेब पर्सनल लॉगइन
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक साइन अप कर चुके हैं।
ऑनलाइन पोर्टल हमराज़
  • अब पुनः लॉगइन पेज पर जाकर यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें एवं लॉगइन प्रक्रिया पूरी करें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1 हमराज़ आर्मी ऐप क्या है?

उ-Hamraaz एक ऐसा एप्लीकेशन ऐप है जो विशेष रूप से भारतीय सैनिकों के लिए बनाया गया है तथा जो सैनिकों की डिटेल्स एवं गतिविधियां जानने में मदद करता है।

2)Hamraaz App ऐप को डाउनलोड करने की क्या प्रक्रिया है?

उ- हमराज एप को हमराज़mp8 की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है, यह एक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

3)web personal login क्या है?

उ-hamraazmp8 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पर्सनल लॉगइन के द्वारा आप अपने पर्सनल डीटेल्स पे स्लिप आदि अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।