कंप्यूटर ने हमारे काम करने के तरीके को काफी हद तक आसान कर दिया है। कंप्यूटर या लैपटॉप पर Typing Speed Fast होने पर घंटों का काम मिनटों में निपटाया जा सकता है। इंटरनेट पर Online Hindi Typing Test के लिए कई तरह की वेबसाइट उपलब्ध है जिस पर हिंदी टाइपिंग प्रैक्टिस द्वारा आप अपने टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

Online Hindi Typing Practice ऐसे करें

भारत देश में बरसों से कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली भाषा हिंदी है। हिंदी हमारी देवनागरी भाषा है। जब कंप्यूटर का विकास हुआ तो उस समय इंग्लिश या अंग्रेजी भाषा में ही कार्य किया जा सकता था। धीरे-धीरे जब कंप्यूटर का चलन बढ़ा और तो और भी भाषाएं कंप्यूटर के कार्य करने हेतु उपयोग की जाने लगी। हमारे देश में भी शुरुआती दौर में अंग्रेजी माध्यमों के स्कूल और विद्यालयों में कंप्यूटर का उपयोग किया गया जिससे कि छात्र-छात्राएं अंग्रेजी भाषा का उपयोग कंप्यूटर के द्वारा कार्य करने में सीख गए परंतु अन्य माध्यमों के विद्यालयों जैसे अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कि मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू आदि के विद्यार्थी भी अंग्रेजी भाषा का ही उपयोग कंप्यूटर के कार्यों में करते रहे। परंतु धीरे-धीरे कंप्यूटर में भी सभी भाषाएं इस्तेमाल की जाने लगी, फिर भी अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग करना या अन्य कार्य करना लोगों को सहज लगता है क्योंकि कंप्यूटर का की-बोर्ड भी अंग्रेजी वर्णमाला या इंग्लिश अल्फाबेट के आधार पर ही बना होता है। हालांकि उससे हिंदी टाइपिंग भी की जा सकती है जिसके लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता रहती है। अधिकांश सरकारी विभाग या तो कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया को अपना चुके हैं या फिर अपनाने की तैयारी में है। हिंदी टाइपिंग का हुनर प्राप्त कर आप स्वयं को भीड़ से अलग कर सकते हैं। कारण यह है कि इंग्लिश टाइपिंग जानने वालों की संख्या तो बहुत अधिक है परंतु हिंदी टाइपिंग कम ही लोग जानते हैं। इंटरनेट पर ऑनलाइन हिंदी टाइपिंग परीक्षा के लिए कई तरह की वेबसाइट उपलब्ध है जैसे Online Typing Master, free Typing test, Typing tutor, Typing Club, Online Speed Typing जो ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट करने की सुविधा प्रदान करती हैं। उन पर जाकर ऑनलाइन टाइपिंग प्रैक्टिस/ Online Typing Practice कर सकते हैं। हिंदी टाइपिंग आज के समय में हमारे देश में एक प्रकार की योग्यता के अंतर्गत गिना जाता है। 

hindi typing test

Typing Test का महत्त्व :

  • जब सरकारी व प्राइवेट नौकरी निकलती हैं तो कंप्यूटर नॉलेज को Essential qualification माना जाता है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य है।
  • जब तक टाइपिंग टेस्ट पास नहीं होगा तब तक नौकरी के लिए योग्य नहीं माना जाता है। बहुत से जॉब सीकर लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए महीनों पहले से कोचिंग लेना शुरू कर देते हैं।
  • नौकरी के लिए टाइपिंग टेस्ट का समय 5 से 10 मिनट का होता है। जिस भाषा में टेस्ट होता है उसी भाषा में A4 पेपर पर पैराग्राफ वाइस प्रिंट दिया जाता है।

टाइपिंग प्रैक्टिस का तरीका:

शुरुआत में प्रतिदिन दो से तीन घंटे टाइपिंग प्रैक्टिस करें टाइपिंग प्रैक्टिस जितनी अधिक करेंगे उतना ही टाइपिंग में निखार आएगा। ऐसा करने में आपकी टाइपिंग स्पीड ऑटोमेटिक बढ़ने लगती है कुछ महीने में ही आपकी टाइपिंग स्पीड फास्ट हो जाएगी आप कंप्यूटर टाइपिंग वर्क को आसानी से कर पाएंगे। बाजार में हिंदी टाइपिंग को सरल बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के स्टीकर उपलब्ध हैं जिन्हें आप इंग्लिश अल्फाबेट वाले कीबोर्ड पर इस्तेमाल करके तेजी से हिंदी टाइपिंग सीख सकते हैं।

हिंदी टाइपिंग की अन्य उपयोगिता:

कंप्यूटर पर हिंदी टाइप करने की योग्यता के आधार पर आप शासकीय और प्राइवेट नौकरी के अतिरिक्त अन्य विभिन्न प्रकार के कार्य करके भी पैसा कमा सकते हैं, जैसे कि-

  • आपके किसी ऑनलाइन सेवा सेंटर पर भी कार्य कर सकते हैं 
  • अनेक प्रकार के सरकारी प्रक्रिया हेतु दस्तावेज तैयार करने का कार्य कर सकते हैं
  • हिंदी टाइपिंग की कोचिंग शुरु कर सकते हैं
  • प्रिंटिंग प्रेस पर टाइपिंग का कार्य कर सकते हैं
  • अलग-अलग समाचार पत्र कार्यालयों या प्रेस में काम कर सकते हैं

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1)Online Hindi Typing Test क्या है?

उ- ऑनलाइन हिंदी टाइपिंग परीक्षा के द्वारा आप अपनी टाइपिंग स्पीड की प्रैक्टिस कर उसको बढ़ा सकते हैं।

2) हिंदी टाइपिंग प्रैक्टिस कहां से की जा सकती है।

उ- आजकल इंटरनेट पर कई तरह की वेबसाइट उपलब्ध है जैसे Online Typing Master,free typing test आदि,  जिनके द्वारा आप घर बैठे हिंदी टाइपिंग प्रैक्टिस कर सकते हैं।

3) हिंदी टाइपिंग की आवश्यकता कहां-कहां पड़ सकती हैं?

उ- हिंदी हमारी देवनागरी भाषा है, सरकारी एवं प्राइवेट विभाग में कई तरह की ऐसी भर्तियां निकलती है जिसके लिए हिंदी टाइपिंग अति आवश्यक होती है।