उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब उ.प्र. विधान परिषद यानी उत्तर प्रदेश एमएलसी इलेक्शन 2022 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश में कुल 100 एमएलसी सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। UP MLC Voter List को उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्वारा ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। राज्य के नागरिक घर बैठे यूपी एमएलसी इलेक्शन कैंडिडेट/वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

यूपी एमएलसी इलेक्शन 2022 क्या है?

उ.प्र. विधान परिषद/एमएलसी इलेक्शन 2022

MLC अर्थात् Member of legislative council होता हैं। हिंदी में एमएलसी का मतलब विधान परिषद का सदस्य है। विधान परिषद का सदस्य स्थानीय निकायों, राज्य विधानसभा, राज्यपाल स्नताक, तथा शिक्षकों द्वारा 6 वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है। हर 2 साल में एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

एमएलसी को राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। उसका नाम राज्य की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। वह एक ही समय में संसद का भी सदस्य नहीं हो सकता। 100 सीटों वाले विधान परिषद में अभी 37 पद रिक्त हैं।36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन शुरू हो गया है। इसके बाद 9 अप्रैल को मतदान होगा एवं मतगणना 12 अप्रैल को होगी।नागरिक विधान परिषद चुनाव के MLC कैंडिडेट/प्रत्याशी और MLC वोटर/मतदाता लिस्ट चुनाव कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

Vidhan Parishad का परिचय 

विधान परिषद कुछ भारतीय राज्यों में लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा चुने जाते हैं। कुछ सदस्य राज्यपाल के द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। विधान परिषद विधानमंडल का अंग है। भारत के 7 राज्य ऐसे हैं जिनमें विधान परिषद मौजूद है। विधान परिषद का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171 के तहत किया जाता है। विधान परिषद के सदस्यों की संख्या, विधानसभा के सदस्यों की संख्या की एक तिहाई से ज्यादा नहीं हो सकती है।

दो चरणों में होंगे विधान परिषद् चुनाव:

विधान परिषद की स्थानीय निकाय क्षेत्र कोटे की 36 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे।

  • पहले चरण की 30 सीटों के लिए नामांकन 15 से 19 मार्च तक होगें। नामांकन पत्रों की जांच 21 और नाम वापसी 23 मार्च को होगी तथा 9 अप्रैल को वोटिंग होगी।
  • दूसरे चरण में 6 सीट के लिए चुनाव होगा। जिसके नामांकन 22 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे 23 मार्च तक जांच और 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
  • 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
  • सभी सीटों पर एक साथ 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे एवं 12 अप्रैल को गणना की जाएगी।
  • विधान परिषद के सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम 30 साल उम्र होनी चाहिए।

कैसे चुने जाते हैं विधान परिषद् के सदस्य:

  • चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • एक तिहाई सदस्यों को विधायक चुनते हैं।
  • एक तिहाई सदस्यों को नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनते हैं।
  • 1/12 सदस्यों को शिक्षक और 1/12 सदस्यों को रजिस्टर्ड ग्रेजुएट सुनते हैं।

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में वोटर कौन?

विधान परिषद की स्थानीय निकाय कोटे की 36 सीटों पर होने वाले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत के सदस्य ग्राम प्रधानों शहरी निकायों नगर निगम नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्यों के साथ ही कैंट बोर्ड के निर्वाचित सदस्य भी वोटर होते हैं इसके अलावा स्थानीय विधायक और स्थानीय सांसद भी वोटर होते हैं। ऐसे में सत्ता में रहने वाली पार्टी को एमएलसी चुनाव में फायदा मिलता है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1)MLC क्या हैं?

उ-MLC अर्थात् Member of legislative Council तथा हिंदी में विधान परिषद का सदस्य।

2)Uttar Pradesh MLC Election 2022 क्या है?

उ- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधान परिषद यानी उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव 2022 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश 36 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव होना है। यह 2 चरणों में संपन्न होगा तथा दोनों चरणों के लिए मतदान 9 अप्रैल को एवं मतगणना 12 अप्रैल को की जाएगी।

3) यूपी एमएलसी चुनाव सदस्यों का चुनाव किस प्रकार किया जाता है?

उ- एमएलसी चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। एक तिहाई सदस्यों को विधायक चुनते हैं। एक तिहाई सदस्यों को नगर निगम नगर पालिका जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनते हैं। तथा शेष सदस्यों को शिक्षक एवं रजिस्टर ग्रेजुएट चुनते हैं।