CG Kisan Nyay Yojana को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश जी बघेल के द्वारा आरंभ किया गया है। सरकार द्वारा सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे कि देश के किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सके। सीजी किसान न्याय योजना चौथी किश्त का पैसा जल्द ही किसानों को स्थानांतरित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना ऐसे करें चौथी किश्त चेक

Chhattisgarh Kisan Nyay Scheme का प्रारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। सरकार द्वारा इस योजना का बजट 5100 करोड़ रुपये रखा गया है। राज्य के सभी किसान राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अब तक 3 किश्तो के ₹4500 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जिसके माध्यम से 355000 किसानों को लाभ पहुंचा है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को ₹9000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जायेगीं।

बजट 2022 में Rajiv Gandhi Kisan Nyay Scheme के अंतर्गत महत्वपूर्ण घोषणाएं:

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश जी बघेल के द्वारा 9 मार्च 2022 को बजट की पेशकश की गई है। 
  • मुख्यमंत्री जी के द्वारा बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई है। छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली वार्षिक सहायता को ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 करने की घोषणा की गई है। जिससे कि किसानों को न्याय एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह जानकारी भी प्रदान की गई है जी ₹2500 प्रति क्विंटल की दर से सरकार द्वारा धान की खरीद की जाएगी।
  • कई किसानों को बोनस राशि का भुगतान किया गया है। यह योजना किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। योजना के संचालन से प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना पात्रता:

  • Chhattisgarh Kisan Nyay Scheme के अंतर्गत सभी श्रेणियों के भूस्वामी, एवं वन पत्तादार, पात्र होंगे पर संस्तगत भू धारक किसान, और बटाईदार पत्तेदार किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • किसानों की पात्रता का निर्धारण करते समय सभी कृषि भूमि सीलिंग कानूनों के प्रावधानो का पालन किया जाएगा।
  • यदि कोई किसान पंजीकृत हैं एवं उसकी मृत्यु हो जाती हैं तो ऐसी स्थिति में नामांकित सदस्य को आदान सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • CG Kisan Nyay Scheme पंजीकरण करवाने के लिए आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आदि जमा करना होगा।

छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना का उद्देश्य:

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के उत्पादन में वृद्धि करना है। यह वृद्घि किसानों को अनुदान राशि प्राप्त करके की जाएगी। यह अनुदान राशि पात्र किसानों को प्रति वर्ष प्रदान की जाएगी। राशि प्राप्त होने से सभी किसान फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भर बनेंगे। तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Scheme में  आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

सीजी किसान न्याय योजना चौथी किस्त:

31 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि का भुगतान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1838592 किसानों के बैंक खाते में 1250 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी। यह राशि खरीफ वर्ष 2021-22 की चौथी और अंतिम किस्त होगी। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अब तक 3 किश्तो में 4500 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। तथा पंजीकृत किसान CG Kisan Nyay Yojana Fourth Installment की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1) सीजी किसान न्याय योजना की शुरुआत किस प्रदेश में एवं किसके द्वारा की गई?

उ- छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य में वहां के मुख्यमंत्री श्री भूपेशजी बघेल के द्वारा की गई।

2) राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को चौथी किस्त का पैसा कब प्राप्त होगा?

उ-Rajiv Gandhi Kisan Nyay Scheme के अंतर्गत चौथी किस्त का पैसा सरकार द्वारा 31 मार्च 2022 को किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।

3) छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना चौथी किस्त का पैसा किसान किस तरह चेक कर सकते हैं?

उ- सीजी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान अपने चौथी किस्त का पैसा चेक कर सकते हैं