विश्व भर में चर्चित श्री अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) इस साल से शुरू होने जा रही हैं जो पिछले 2 वर्षों से कोविड महामारी(Covid-19) के कारण बंद थी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अप्रैल माह से ऑनलाइन मोड के माध्यम से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन पंजीकरण (Amarnath Yatra Online Registration) की घोषणा की है।

अमरनाथ यात्रा 2022 Online Registration

बाबा अमरनाथ(Baba Amarnath) धरती पर बर्फ लिंग के अनूठे रूप में प्रकट होते हैं। लाखों श्रद्धालु कश्मीर में अमरनाथ तीर्थ के लिए हर साल गर्मियों में तीर्थ यात्रा के लिए जाते हैं। इसका प्रबंधन Shri Amarnath Shrine Board(SASB) द्वारा किया जाता है। देश में कोविड-19 महामारी और सुरक्षा कारणों के चलते पिछले 2 वर्ष से अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी। लेकिन इस वर्ष अमरनाथ यात्रा की अनुमति दे दी गई है। यात्रा की घोषणा मार्च को की गई थी। 2022 अमरनाथ यात्रा 27 जून से शुरू होकर 56 दिन तक जारी रहेगी। 11 अगस्त यात्रा का आखरी दिन रहेगा।

Amarnath Yatra से समबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भक्तों को बैंक के जरिए अमरनाथ यात्रा 2022 पंजीकरण कराना होगा।
  • अमरनाथ यात्रा में स्वास्थ्य संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के लिए यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को सरकार और केंद्र शासित प्रदेश से मान्यता प्राप्त चिकित्सा और मेडिकल संस्थानों की ओर से जारी किए गए सर्टिफिकेट ही बैंक में स्वीकार किए जाएंगे।
  • अधिकारियों द्वारा यात्रा के लिए कोविड-19 के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी मानक प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।
  • यात्रा 2022 के लिए केवल वही अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मान्य होंगे जो मार्च 2022 के बाद जारी किए गए हैं।
  • जो लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा करेंगे उन्हें पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है उनके लिए यात्रा टिकट ही काफी होगा।

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • यात्रा आवेदन पत्र
  • अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
  • चार पासपोर्ट साइज फोटो( यात्रा परमिट के लिए 3 और आवेदन पत्र के लिए एक)

Baba Amarnath Yatra 2022 Online Apply के लिए पात्रता:

  • अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यात्रा परमिट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
  • श्रद्धालु उन्हीं मार्गो से यात्रा कर पाएंगे जिसके लिए पंजीकरण कराया गया है।
  • बाबा अमरनाथ यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया नामित दिनांक से बैंकों की शाखाओं में शुरू की जाएगी।
  • एक यात्रा परमिट पर केवल एक ही यात्री मान्य होगा।
  • यात्रा करने वाले लोगों को अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना होगा।
  • 27 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए महामारी के तहत अतिरिक्त प्रतिबंध लागू किए गए है जिसके अंतर्गत 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
  • इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया जाएगा।
  • इस बार यात्री सामान्य पंजीकरण के अलावा 5 से अधिक यात्रियों के लिए सामूहिक पंजीकरण भी करा सकते हैं। यात्रियों के समूह पंजीकरण के लिए ₹200 पंजीकरण फीस लगेगी।

Baba Amarnath Yatra Registration के लिए Bank list:

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पूरे देश में बैंकों की 446 बैंक शाखाओं के जरिए शुरू जाएगा। इसमें पंजाब नेशनल बैंक की 316, जम्मू कश्मीर बैंक की 90 और यस बैंक की 40 शाखाएं शामिल है।

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:

Amarnath Yatra 2022 Online Registration, 1 अप्रैल 2022 से शुरू होंगे। साथ ही 1 दिन में सिर्फ 20000 रजिस्ट्रेशन ही किए जाएंगे। वहीं यात्रा के दिनों में निर्धारित काउंटरों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी किए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु Amarnath Shrine Board Official Website (http://www.shriamarnathjishrine.com/) पर जाकर घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। अमरनाथ यात्रा पंजीकरण के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होंगी। इसके अलावा श्रद्धालु पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की ब्रांच में जाकर अमरनाथ यात्रा ऑफलाइन आवेदन/ Amarnath Yatra Offline Registration भी करा सकते हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1) अमरनाथ यात्रा 2022 किस तिथि से प्रारंभ होगी?

उ- अमरनाथ यात्रा 2022, 27 जून से शुरू होकर 56 दिन तक जारी रहेगी।

2) बाबा अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब से प्रारंभ होगी?

उ-Baba Amarnath Yatra online registration प्रक्रिया 1 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होगी।

3) अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया है?

उ- Amarnath Yatra shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यात्री घर बैठे आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकते है।