प्राकृतिक खेती, कम लागत पर फसल की वृद्धि और उत्पादन बढ़ाने के लिए गोमूत्र और गोबर का उपयोग, जिसके लिए गुजरात सरकार की ओर से वर्ष  2020-21 में गाय सहाय योजना गुजरात जारी की गई है। जिसके लिए गुजरात राज्य के पात्र किसान घर बैठे Gay Sahay Yojana Online Apply कर गाय सहाय योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Gay Sahay Scheme में कैसे करे अप्लाई ऑनलाइन

गुजरात सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास में लगी है। इसीलिए गुजरात ने किसानों की कृषि मे सहायता करने तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए Cow Sahay Yojana की शुरुआत की है। Gay Sahay Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य में किसानों को प्राकृतिक खेती में संलग्न होने के लिए प्रोत्साहित करना है जैविक खेती के लिए देसी गोबर और देसी गोमूत्र की आवश्यकता होती है। जिससे मिट्टी की नमी भंडारण क्षमता उर्वरता और उत्पादकता में वृद्धि होती है। इस उद्देश्य के लिए देसी गायों के संरक्षण को बढ़ाने और प्राकृतिक खेती के माध्यम से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए देसी गाय सहाय योजना लागू की गई हैं। इस योजना के तहत देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती पर आधारित कृषक परिवार को सहायता दी जाएगी।

Desi Gay Sahay Yojana के  लाभ:

  • इस योजना के तहत आवेदन की स्वीकृति की तिथि से उस तिमाही की उपलब्ध अवधि के लिए ₹900 प्रति माह रखरखाव लागत का भुगतान किया जाएगा।
  • गाय का ट्रैक और उसके जीवित रहने का सत्यापन हर 3 महीने में करना होगा।
  • लाभार्थी को प्राकृतिक कृषि करने का प्रमाण पत्र ग्राम सेवक को जमा करना होता है जिसके आधार पर तिमाही सहायता दी जाएगी।

गाय सहाय योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड की कॉपी
  • लाभार्थी किसान के पास ikhedut पोर्टल 8-ए और 7/12 की कॉपी
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • विकलांग किसान के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र
  • किसान के पास देसी गिर कंसराज और अन्य देसी गाय होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की कॉपी
  • यदि किसी सहकारी समिति का सदस्य हैं तो उसका विवरण
  • यदि दुग्ध उत्पादक संघ के सदस्य हैं तो उसका विवरण

गुजरात गाय सहाय योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सर्वप्रथम Agriculture, Farmers Welfare & Cooperation Department, Government of Gujarat की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

https://ikhedut.gujarat.gov.in/

  • आधिकारिक साइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पृष्ठ खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको योजनाएं ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Gay Sahay Apply Online Registration Form 2022
  • आपके सामने जो पेज खुलेगा इसके अंतर्गत अन्य योजनाओं में प्राकृतिक कृषि योजनाएं 2022-23 के सामने लागू करने के लिए यहां क्लिक करें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
गुजरात गाय सहाय योजना ऑनलाइन आवेदन
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको आवेदन करें विकल्प का चयन करना होगा।
Desi Gay Sahay Yojana
  • अब आपको योजना से संबंधित कुछ निर्देश दिखाई देंगे जिसे ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद नीचे क्या आप पंजीकृत आवेदक है के अंतर्गत हां या ना का चयन कर आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें पर क्लिक करना होगा।
देसी गाय सहाय योजना
  • अब आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिसमें आपको नया आवेदन करने के लिए क्लिक करें विकल्प का चयन करना होगा।
 Cow Sahay Yojana
  • इसके बाद गाय सहाय योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा जिसमें कुछ आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होगी जिसमें सर्वप्रथम आवेदक का विवरण के अंतर्गत नाम, पिता या पति का नाम, जिला, पता, तालुका, गांव, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा। इसके बाद बैंक विवरण, भूमि विवरण, देसी गाय का विवरण, राशन कार्ड विवरण आदि सभी जानकारियां भरने के बाद अंत में कैप्चा कोड दर्ज करें तथा अंत में आवेदन सहेजें ऑप्शन पर क्लिक करें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1) गुजरात गाय सहाय योजना के क्या लाभ है?

उ- जैविक खेती के लिए देसी गाय के गोमूत्र और गोबर की आवश्यकता होती है। गाय सहाय योजना लागू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

2)Gay Sahay Scheme Online Registration की क्या प्रक्रिया हैं?

उ-i khedut की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गाय सहाय स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3) गुजरात गाय सहाय स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं?

उ- आधार कार्ड की कॉपी, बैंक विवरण, राशन कार्ड विवरण, विकलांग किसान के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि किसी सहकारी समिति का सदस्य है तो उसका विवरण, किसी दुग्ध उत्पादक संघ से जुड़ा है तो उसका विवरण।