राशन कार्ड भारत में राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है। अब राजस्थान राज्य का कोई भी नागरिक Rajasthan Ration Card List आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खाद्य सुरक्षा योजना लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते हैं।

जानें खाद्य सुरक्षा योजना में नाम देखना 

राशन कार्ड सार्वजनिक वितरण प्रणाली(National Food Security Act) से सब्सिडी वाले खाद्यान्न खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज है। राजस्थान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राजस्थान के नागरिकों को सस्ता राशन राज्य सरकार के खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रणाली के अंतर्गत राज्य में गेहूं, चावल, चीनी एवं केरोसिन तेल सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से वितरित किए जाते हैं, साथ ही राशन कार्ड कई सरकारी योजनाओं में भाग लेने के लिए अति आवश्यक है। जब आप अन्य दस्तावेजों के लिए आवेदन करते हैं जैसे निवास स्थान प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए, आधार कार्ड, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, आय पहचान के प्रमाण के रूप में राशन कार्ड की फोटो कॉपी ही सबसे पहले मांगी जाती है। पूरे देश में राशन कार्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है कुछ राज्यों में इस में थोड़ा बदलाव किया गया है। यह गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति के आधार पर एपीएल( गरीबी रेखा से ऊपर), बीपीएल  (गरीबी रेखा से नीचे) एवं अंत्योदय में विभाजित है।

बीपीएल राशन कार्ड/ BPL Ration card- बीपीएल राशन कार्ड उन लोगों को जारी किए जाते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे है और उनके पारिवारिक आय ₹2000 से कम है, बीपीएल कार्ड लाल रंग के होते हैं।

एपीएल राशन कार्ड/ APL Ration card- यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को जारी किए जाते हैं तथा जिनकी पारिवारिक आय ₹2000 है। यह कांड नीले रंग के होते हैं।

अंत्योदय राशन कार्ड/ Antyodaya Ration card- अंत्योदय राशन कार्ड गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए जारी किए जाते हैं तथा इस का रंग पीला होता है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली राजस्थान के उद्देश्य:

  • सस्ता राशन उपलब्ध कराना
  • मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति
  • समाज के कमजोर वर्गों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना।

Rajasthan Sarvjanik Vitran Pranali के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

राजस्थान राशन कार्ड के लाभ:

  • राशन कार्ड का उपयोग मुख्य रूप से रियायती कीमतों पर खाद्य पदार्थ प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
  • सब्सिडी मूल्य एक कीमत है जो किसी विशेष चीज की वास्तविक कीमत से कम है।
  • राशन कार्ड का प्रयोग गरीब लोग या गरीबी रेखा से नीचे के लोगों द्वारा किया जाता है।
  • यह लोगों को बहुत कम कीमतों पर खाद्य पदार्थों को प्राप्त करने में मदद करता है जिससे उन पर वित्तीय बोझ बहुत कम होता है।

Rajasthan Ration Card Online List Check करने की प्रक्रिया:

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट या फुड राज पोर्टल पर जाना होगा या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

https://food.raj.nic.in

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पृष्ठ खुलेगा जिसके अंतर्गत थोड़ा नीचे आने पर महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाएं मे दिखाई दे रहे ऑप्शन राशन कार्ड के अंतर्गत राशन कार्ड एवं राशन कार्ड का विवरण देखें विकल्प का चयन करना होगा ।
Rajasthan Ration Card List
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको कुछ आवश्यक जानकारी भरनी होगी जैसे राशन कार्ड नंबर, उपभोक्ता का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, यदि आप विवाहित है तो पति का नाम पता।
खाद्य सुरक्षा योजना में नाम
  • इसके बाद इसी पेज पर कुछ और जानकारी जैसे क्षेत्र, ब्लॉक/ नगर पालिका, पंचायत /वार्ड नंबर, गांव का चयन कर खोजे विकल्प पर क्लिक करें।
Rajasthan Sarvjanik Vitran Pranali
  • अब आपके सामने आपके राशन कार्ड से संबंधित संपूर्ण विवरण ओपन हो जाएगा। इस प्रकार आप राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट मे अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1) राशन कार्ड क्या है?

उ- राशन कार्ड राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सब्सिडी वाले खाद्यान्न पदार्थ खरीदे जाते हैं।

2) राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

उ- राशन कार्ड को गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति के आधार पर 3 भागों में बांटा गया है एपीएल, बीपीएल, एवं अंत्योदय राशन कार्ड।

3)Rajasthan Ration Card List चेक करने की क्या प्रक्रिया है?

उ- राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप अपना ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।