वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व न्यायालय की प्रबंधन प्रणाली को कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया था, इसके लिए सरकार द्वारा vaad.up.nic.in portal आरंभ किया गया था। इसके द्वारा प्रदेश के नागरिक उत्तर प्रदेश वरासत ऑनलाइन स्टेटस चेक (UP Varasat Status Online Check)  कर सकते हैं।

UP Varasat Status Online Check ऐसे करें

यूपी वरासत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। जिससे की प्रदेश के नागरिकों तक न्यायालयो के कार्यवाही से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सके। आरसीसीएमएस ( रेवेन्यू कोर्ट कंप्यूटराइज मैनेजमेंट सिस्टम) यूपी पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक राजस्व न्यायालय से संबंधित सभी जानकारियां तथा सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सके। इसके लिए उनको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। इस पोर्टल के माध्यम से दाखिल खारिज एवं जमीन के प्रकार को बदलने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

RCCMS(Revenue Court Computerized Management System) UP Portal के लाभ तथा विशेषताएं:

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व न्यायालय की कार्यप्रणाली को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है, जिसके लिए सरकार ने आरसीसीएमएस नामक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है।
  • इस वेबसाइट के माध्यम से प्रदेश के नागरिक राजस्व न्यायालय से संबंधित सभी जानकारियां एवं सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
  • प्रदेश के 2642 राजस्व न्यायालय से संबंधित जानकारी पोर्टल पर कंप्यूटरीकृत कर दी गई है, जिसमें नायब तहसीलदार से लेकर राजस्व परिषद तक के न्यायालय सम्मिलित किए गए हैं।
  • सरकार द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच की गई है।

आरसीसीएमएस (राजस्व कोर्ट कंप्यूटरीकृत मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के उद्देश्य:

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राजस्व न्यायालय से संबंधित जानकारी तथा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है जिससे कि प्रदेश के आम नागरिकों को किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता ना पड़े। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ और जानकारी प्राप्त कर सकेगे। यह पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में भी कारगर साबित होगा।

RCCMS UP Portal पर उपलब्ध सुविधाएं:

  • वाद सूची

दैनिक वाद तालिका

परिपक्व /अपरिपक्व तालिका

  • वाद खोज विधि

कंप्यूटरीकृत वाद संख्या

वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जाने

भूखंड वादग्रस्त होने की स्थिति जाने

राजस्व ग्राम कोड

वाद संख्या

पंजीकरण वर्ष

वादी/ प्रतिवादी

पंजीकरण विधि

नवीन वाद

सुनवाई तिथि

  • न्यायालय आदेश

आदेश तिथि

वाद संख्या

  • लॉगिन

राजस्व परिषद लॉगइन

मंडल सहायक लॉगइन

  • ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया

धारा 34

धारा 80

उत्तराधिकार

केविएट पंजीकरण

  • फोलियो

एकल खिड़की प्रणाली

लेखपाल /राजस्व निरीक्षक प्रणाली

  • चकबंदी न्यायालय

चकबंदी न्यायालय

RCCMS UP Portal पर वरासत स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया:

  • ऑनलाइन वरासत स्टेटस चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

            http://vaad.up.nic.in

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पृष्ठ खुलेगा। जिसके अंतर्गत थोड़ा नीचे आने पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें आपको वाद खोजें विधि सेक्शन के अंतर्गत कंप्यूटरीकृत वाद संख्या विकल्प का चयन करना होगा।
उत्तर प्रदेश वरासत ऑनलाइन स्टेटस चेक
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसके अंतर्गत आपको कंप्यूटरीकृत वाद संख्या दर्ज करनी होगी तथा प्रदर्शित करें विकल्प पर क्लिक करना होगा इस प्रकार आप यूपी वरासत ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
UP Varasat Status Online Check

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1)vaad.up.nic.in Online Portal क्या हैं?

उ- वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व न्यायालय की प्रबंधन प्रणाली को कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया गया था जिसके लिए vaad.up.nic.in ऑनलाइन पोर्टल को प्रारंभ किया गया।

2) यूपी वरासत ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की क्या प्रक्रिया है।

उ-RCCMS(Revenue Court Computerized Management System) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

3) राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली ऑनलाइन पोर्टल पर कौन सी सुविधाएं उपलब्ध है?

उ- वाद सूची, वाद खोज विधि, न्यायालय आदेश, लॉगइन, ऑनलाइन आवेदन, फोलियो, चकबंदी न्यायालय