भारत सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक बहुत अच्छी योजना एफपीओ योजना (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) शुरू की गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से देश के किसानों का एक उत्पादक संगठन बनाया जाएगा। और पीएम किसान एफपीओ योजना के तहत सरकार की तरफ से किसानों को 1500000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। एवं इस पैसे पर किसान को किसी भी प्रकार का ऋण देय नहीं होगा। इच्छुक किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से PM Kisan FPO Yojana Registration करा सकते हैं।

आसान हुई PM Kisan FPO Yojana Online Registration की प्रक्रिया:

FPO(Farmer Producer Organisation) या किसान उत्पादक संगठन वह है जिसके सदस्य किसान होते हैं। एफपीओ के माध्यम से किसानों को तकनीकी, मार्केटिंग, ऋण, प्रोसेसिंग, सिंचाई, आदि जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। इस योजना के माध्यम से किसान 1500000 रुपए तक का ऋण भी ले सकते हैं। यह राशि उन्हें 3 वर्षों में थोड़ा-थोड़ा करके प्रदान की जाएगी। इस संगठन को वह सभी लाभ दिए जाएंगे जो एक कंपनी को दिए जाते हैं। समूह के किसानों को कंपनी अधिनियम के अंतर्गत register  करना होगा।

प्रधानमंत्री किसान एसपीओ योजना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन एक प्रकार का किसान उत्पादक संगठन है जो किसानों के हित में कार्य करता है और कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड होता है।
  • PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत ऐसे संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • देश के किसानों को खेती में भी कारोबार की तरह लाभ मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 11 किसानों को संगठित होकर अपनी कृषि कंपनी बनानी होंगी।
  • एफपीओ संगठनों को सरकार द्वारा वह सभी फायदे भी प्रदान किए जाएंगे जो एक कंपनी को प्रदान किए जाते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि 3 वर्षों में प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से देश के 10000 किसानों का संगठन बनाया जाएगा।
  • यह संगठन किसानों को उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता प्रदान करेगा।

PM Kisan FPO Scheme के लिए पात्रता:

  • आवेदक पेशे से किसान होना चाहिए।
  • भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • प्लेन क्षेत्र मे एक एफपीओ मे कम से कम 300 सदस्य होने चाहिए।
  • पहाड़ी क्षेत्र में एक एफपीओ में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए।
  • एफपीओ के पास संयम की कृषि योग्य भूमि होनी अनिवार्य है एवं उसे समूह का हिस्सा होना भी अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागज
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

PM Kisan FPO Scheme Online Apply की प्रक्रिया:

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

https://enam.gov.in

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पृष्ठ खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको तीन लकीर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा तथा एफपीओ विकल्प का चयन करना होगा।
PM Kisan FPO Scheme Online Apply
  • अब नए पेज पर रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा इसके अंतर्गत आपको कुछ आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होगी जैसे सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन टाइप, रजिस्ट्रेशन लेवल।
PM Kisan FPO Scheme
  • इसके बाद अपना पूरा पता, जन्म दिनांक, पिन कोड, स्टेट, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कंपनी का नाम, आदि जानकारी दर्ज करें।
प्रधानमंत्री किसान एसपीओ योजना
  • बैंक डिटेल जैसे बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि।
FPO scheme
  • अंत में आईडी प्रूफ एवं कैंसिल चेक की कॉपी संलग्न करें एवं सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें, इस प्रकार आपके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
FPO Yojana Registration

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1-FPO का अर्थ क्या है?

उ- FPO अर्थात फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन एक ऐसा किसानों का संगठन जो एक संस्था या कंपनी के रूप में काम करें।

2- FPO योजना के तहत किसान संगठनों को क्या लाभ दिया जाएगा?

उ-एफपीओ योजना के अंतर्गत किसान संगठन अर्थात व्यक्तियों को 1500000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो कि 3 वर्षों के अंतराल में दी जाएगी।

3- योजना का लाभ लेने हेतु संगठन में कितने किसानों की आवश्यकता है? 

उ-योजना का लाभ लेने हेतु संगठन में कम से कम 11 किसान होना चाहिए।