हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2022 को देश के ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम ई ग्राम स्वराज पोर्टल है। e-gram Swaraj Portal के माध्यम से आप ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।
Online करें E-Gram Swaraj 2022 पेमेंट:
वर्तमान समय में देशभर में सरपंचों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया जाता था इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल को लॉन्च किया है इस ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी नागरिक पंचायती विकास के काम उनके कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Swaraj Portal की शुरूआत ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए किया गया है। आने वाले समय में यह पंचायत का लेखा जोखा सिंगल सेंटर बनेगा। देश के नागरिकों को अलग-अलग जगह पर काम करने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिकों को पंचायत की पूरी जानकारी जैसे विकास कार्य से लेकर खंड तक आदि जानकारी विवरण की जाएगी। इसके माध्यम से पंचायत में चल रहे काम में पारदर्शिता आएगी।
E-Gram Swaraj का उद्देश्य:
- यह पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पंचायतों की ज्यादा जानकारी और उनसे संबंधित सभी कामकाज की जानकारी डिजिटल मोड मे करना ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
- योजना के चलते किसी भी नागरिक को देश के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
- केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि ई ग्राम स्वराज पोर्टल से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आएगी। इस पोर्टल के माध्यम से गांव के सरपंच को काफी सहायता प्राप्त होगी।
- ऑनलाइन पोर्टल पर लोगों को पंचायतों की पूरी जानकारी जैसे विकास कार्य से लेकर खंड तक जानकारी प्रदान की जाएगी।
- यह स्वराज पोर्टल के माध्यम से गांव और ग्रामीण क्षेत्रों का डिजिटलीकरण किया जाएगा।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल के लाभ:
पोर्टल को पंचायत विभाग द्वारा ऑनलाइन मोड में पंचायत के संचालन के लिए आरंभ किया जा रहा है। इस एप्लीकेशन के जरिए लोग पंचायत में चल रहे काम की निगरानी सरलता से कर सकते हैं। एप और पोर्टल से ना केवल पंचायतो की गतिविधियों और रिपोर्टिंग में सुधार होगा बल्कि योजना की व्यापकता बढ़ेगी। पोर्टल और एप्लीकेशन के माध्यम से किसी भी ग्राम पंचायत की पूरी जानकारी जैसे सरपंचो व पंचायतों का सचित वर्णन, पंचायत विकास मिशन योजना अंत्योदय आदि एक ही स्थान पर मिल जाएगी।
ऑनलाइन पेमेंट करने की प्रक्रिया:
- ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन पेमेंट के लिए आपको सर्वप्रथम इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।
https://egramsvaraj.gov.in
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद लॉगइन विकल्प का चयन करना होगा

- इसके बाद लॉगइन पेज पर यूजर आईडी पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगइन करना होगा

- लॉगीन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। आपको period end procedure विकल्प के अंतर्गत आपको closing of book विकल्प का चयन करना होगा

- अब अगले पृष्ठ पर स्कीम का नाम का चयन करना होगा और close day book विकल्प के माध्यम से अपनी सभी पुरानी ट्रांजैक्शन कंप्लीट करना होगी
- अब आपको voucher transaction विकल्प के अंतर्गत पेमेंट वाउचर विकल्प में जाकर ऑनलाइन payment voucher विकल्प का चयन करना होगा
- उसके बाद आपको अगले पृष्ठ पर create payment voucher विकल्प का चयन करना होगा जिसके अंतर्गत आपको नाम स्कीम का नाम और एक्टिविटी आईडी का चयन करना होगा

फिर आपको nature of payment, expenditure आदि दर्ज करना होगा

उसके बाद आपको FFC PFMS हेड की जानकारी दर्ज करनी होगी फिर अपना अमाउंट दर्ज करना होगा। उसके बाद वर्क डिटेल के अंदर भी वही अमाउंट आपको दर्ज करना होगा, फिर एक्सपेंडिचर अमाउंट दर्ज करना होगा और फिर सबमिट विकल्प पर क्लिक करें

- उसके बाद मोड ऑफ पेमेंट के अंतर्गत ही Deduction विकल्प के अंतर्गत भुगतान प्राप्त करने वाली एजेंसी का नाम दर्ज करें, फिर GST, TDS, labour cess, IT का अलग-अलग अमाउंट दर्ज करें। पृष्ठ पर दिए गए प्लस के निशान से आप एक के बाद एक इन राशियों के लिए विकल्प जोड़ सकते हैं। फिर अंत में फ्रीज विकल्प पर क्लिक करें। इस प्रकार आपकी e-gram swaraj payment प्रक्रिया पूरी होगी और आपको Voucher number प्राप्त होगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:
1) ई ग्राम स्वराज पोर्टल की स्थापना कब एवं किसके द्वारा की गई थी?
उ- स्वराज पोर्टल की स्थापना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2022 को की गई थी।
2)e-gram swaraj portal क्या हैं?
उ-पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पंचायतों की ज्यादा जानकारी और उनसे संबंधित सभी कामकाज की जानकारी डिजिटल मोड में उपलब्ध कराना ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
3) ई स्वराज पोर्टल पर ऑनलाइन पेमेंट की क्या प्रक्रिया है?
उ- स्वराज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर लोगिन कर आप पोर्टल पर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।