दिल्ली सरकार ने सुरक्षित एवं सुविधाजनक कावड़ यात्रा के लिए एक कावड़ यात्री रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू किया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इच्छुक कावड़ यात्री Kanwar Yatra Registration करा सकते हैं।

 ऐसे करें Delhi Online Kanwar Yatra Registration 

14 जुलाई से कावड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है कावड़ यात्रा में देश की राजधानी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और हर साल भोले के भक्त कावड़ यात्रा के लिए दिल्ली से उत्तराखंड की ओर बढ़ते हैं इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने कावड़ यात्रा पंजीकरण 2022 ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की ओर से पहली बार कावड़ यात्रा के लिए यह पंजीकरण व्यवस्था शुरू की गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पंजीकरण व्यवस्था के चलते दिल्ली पुलिस के पास यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं की जानकारी होगी। जिससे कि किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।

Kanwar Yatra का परिचय:

हर साल सावन मास में लाखों की संख्या में कावडिये अपने क्षेत्र की पावन न जल लेकर उन्हें आसपास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं और उनसे  जनकल्याण एवं सब का मंगल हो ऐसी प्रार्थना करते हैं। जल से भरी कांवड लेकर पदयात्रा करके, जल चढाने के बाद वे अपने गांव वापस लौटते हैं इस यात्रा को कावड़ यात्रा कहा जाता है। श्रावण मास में श्रद्धालु  जल से अपने निवास के आसपास शिव मंदिरों में भी शिव का अभिषेक करते है। कावड़ के माध्यम से जल की यात्रा का यह पर्व सृष्टि रूपी शिव की आराधना के लिए है।

Kanwar Yatra Registration System से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • दिल्ली पुलिस डीसीपी पीआरओ सुमन नलवा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कांवड़ यात्रा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है।
  • यह सुविधा कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना के समय भक्तों की पहचान और उन तक सुरक्षा पहुंचाने मे दिल्ली पुलिस की मदद करेगी।
  • पवित्र सावन महीने और कावड़ यात्रा के दौरान सुचारू व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस तमाम उपाय कर रही है साथ ही दिल्ली पुलिस सभी भक्तों के लिए एक सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना करती हैं।
  • पी आर ओ सुमन नलवा ने कहा कि कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए हमने कावड़ समितियों और दिल्ली सरकार के साथ कई बैठकें की हैं यातायात नियम, सुरक्षा व्यवस्था और उनके शिविरों के लिए काम चल रहा है।
  • कावड़ यात्रा पंजीकरण वेबसाइट पर मुफ्त में कराया जा सकता है।
  • पीआरओ  सुमन नलवा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के जरिए भक्तों का एक डाटा बैंक तैयार हो जाएगा की सहायता से उन्हें कोई सुविधा देने या कोई दुर्घटना होने पर भक्तों की पहचान करने में मदद करेगा।

कांवड़ यात्रा आवेदन की प्रक्रिया:

  • Online kavad yatra registration के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

https://kavad.delhipolice.gov.in/

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने पेज खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा एवं गेट ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Delhi Online Kanwar Yatra Registration
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आप को दिखाई दे रहे पेज पर दर्ज करना होगा एवं सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी सबमिट करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा जिसके अंतर्गत आपको कुछ आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होगी। जैसे आपका नाम, पिता का नाम, पता, नजदीकी पुलिस स्टेशन का नाम, इमरजेंसी कांटेक्ट नाम,  इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर, ईमेल आईडी, तथा अंत में कैप्चा कोड दर्ज करें तथा रजिस्टर विकल्प का चयन करें। इस प्रकार आप सफलतापूर्वक दिल्ली कावड़ यात्रा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कावड़ यात्रा पंजीकरण 2022 ऑनलाइन प्रक्रिया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1) कावड़ यात्रा कब शुरू होगी?

उ-2022 कावड़ यात्रा 14 जुलाई से 26 जुलाई के बीच होगी।

2) कावड़ यात्रा रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया है?

उ- दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार की गई कावड़ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप कावड़ यात्रा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ।वेबसाइट पर यह रजिस्ट्रेशन बिना किसी शुल्क के होगा।

3) क्या कावड़ यात्रा पंजीकरण सभी के लिए आवश्यक है?

उ- पी आर ओ सुमन नलवा ने बताया कि कांवड़ यात्रा पंजीकरण वर्त्तमान में सभी के लिए अनिवार्य नहीं है।