Sanchar Saathi Portal – भारत सरकार ने देश के नागरिको के लिए संचार साथी पोर्टल को लॉन्च किया है| इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक खोया हुआ या चोरी हुआ फोन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे और वे चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक भी कर सकेंगे| क्या है Sanchar Saathi Portal, कैसे मिलेगा इसका लाभ और गुम या चोरी हुए मोबाइल के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी हम आपको इस लेख के जरिए उपलवध करवा रहे हैं|

sanchar saathi

SANCHAR SAATHI PORTAL

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव दवारा संचार साथी पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल की मदद से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने मे मदद मिलेगी| इसके साथ ही आप ये भी पता लगा सकेंगे कि आपकी आईडी पर कितनी सिम चालू हैं और वे किसके नाम पे हैं। आपको वता दें कि – एप्पल के Find My फोन की तरह अब संचार साथी पोर्टल के माध्यम से खोया हुआ एंड्रॉयड फोन आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। मोबाइल ट्रेसिंग की यह व्यवस्था फिलहाल दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों मे चालू है। अब इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा, ताकि नागरिको को अपने खोए हुए फोन प्राप्त करनए के लिए भटकना न पडे|

Key Highlight Sanchar Saathi Portal

पोर्टल का नामसंचार साथी पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गयाकेंद्रीय टेलीकॉम मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी दवारा
लाभार्थीभारतीय नागरिक 
प्रदान की जाने वाली सहायताचोरी या गुम हुए फोन को प्राप्त करने की व्यवस्था को आसान व सुविधाजनक वनाना 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटceir.sancharsaathi.gov.in 

 

sanchar saathi

संचार साथी पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का निवासी होना चाहिए|
  • सभी आयु व वर्ग के नागरिक चोरी या गुम हुए फोन को पोर्टल के जरिए प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे|

Sanchar Saathi Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर
  • मोबाइल खरीदने की रसीद
  • मोबाइल FIR की कॉपी

संचार साथी पोर्टल पर उपलवध सुविधाएं 

  • मोबाइल फोन के खोने की स्थिति में उसे ढूंढने की सुविधा उपलब्ध करवाना|
  • चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने की सुविधा उपलवध करवाना 
  • आवेदक के पास कितनी आईडी पर कितनी सिम चालू हैं, ये पता लगाना 
  • फ़्राड कॉल्स को ट्रैक करना। 
  • एप्पल के फाइंड माय फोन की सुविधा अब संचार साथी पोर्टल पर उपलवध होगी|
  • कोई भी नया या पुराना मोबाइल खरीदते वक्त उसकी असलियत का पता लगाना 
संचार साथी पोर्टल के लाभ व विशेषताएं 
  • संचार साथी पोर्टल की मदद से आप आसानी से चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल की मदद से आप अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को ब्लॉक भी कर सकेंगे।
  • अगर चोरी हुए आपके स्मार्टफोन में कोई व्यक्ति सिम कार्ड डालता है। इस स्थिति में अपको तुरंत आपके मोबाइल फोन की लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा।
  • इसके अलावा आपको आपकी रिक्वेस्ट का लाइव स्टेटस भी पता चल जाएगा।
  • फोन चोरी और उसको ब्लॉक करने के अलावा इस पोर्टल पर आपको TAFCOP की सुविधा भी मिलेगी। जिसकी मदद से लोगों को इस बारे में पता चलेगा कि उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर कितने मोबाइल नंबर काम कर रहे हैं।
  • जिन स्मार्टफोन को क्लोन किया गया है। उनके इस्तेमाल पर भी यह पोर्टल रोक लगाएगा।
  • इस पोर्टल की मदद से जो लोग पुराना स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। वे पुराने फोन को खरीदने से पहले उसका वेरिफिकेशन भी कर सकेंगे।
  • चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने के लिए IMEI नंबर जरूरी होगा, जो आपके चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रैक करके ब्लॉक करने में मदद करेगा।
संचार साथी पोर्टल का उद्देश्य 

दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की पहचान की सुरक्षा करना, केवाईसी (kyc) धोखाधड़ी पर नकेल कसना और चोरी हुए मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकना इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है|

How to Register to block lost or stolen mobile from Sanchar Saathi Portal

  • सवसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पे जाना होगा| 
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज मे आपको CEIR Services के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको Block Stolen/Lost Mobile के लिंक पे क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|
  • अब आपको इस फॉर्म मे आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है, फिर दस्तावेज भी अपलोड करने हैं|
  • फिर आपको मोबाइल नंबर दर्ज है, और Get OTP के बटन पे किलक करना है|
  • इसके बाद आपके मोबाइल नम्वर पे OTP भेज जाएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज कर देना होगा|
  • य जानकारी भरने के बाद आपको Submit के बटन पे किलक कर देना होगा|
  • जैसे ही आप Submit के बटन पे किलक करोग तो गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Login Process on Sanchar Saathi Portal

  • सवसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पे जाना होगा| 
  • उसके बाद आपको Login के ऑपशन पे किलक करना होगा|
  • फिर आपके सामने login form खुल जाएगा|
  • अब आपको इस फॉर्म मे User Name/ Password/ capcha Code दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आपको Submit के बटन पे किलक कर देना होगा|
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे|

How to check Application Status on Sanchar Saathi Portal

  • सवसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पे जाना होगा| 
  • अब आपको CEIR Services के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको Check Request Status के लिंक पे क्लिक करना होगा|
  • अब आपको Request ID दर्ज भरनी है और Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • जैसे ही आप Submit के बटन पे किलक करोगे तो गुम या चोरी हुए मोबाइल के स्टेटस से सवंधित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|