छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार ने राज्य में कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल/Online Portal को शुरू किया है जिसका नाम है सीजी ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल/E-kosh Online Portal। यह पोर्टल राज्य में जितने भी नागरिक सरकारी सेवा में कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं उनके लिए बनाया गया है। जिसके द्वारा वह घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी पे स्लिप/Pay Slip देख सकते हैं एवं उसे Download कर सकते हैं।

C.G. E-kosh Online Portal क्या है?

छत्तीसगढ़ ई -कोष ऑनलाइन पोर्टल का संचालन संचालनालय कोष लेखा और पेंशन छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा किया जाता है। यह पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनाया गया हैं। सीजी ई-कोष पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी घर बैठे अपनी सैलरी स्लिप, अन्य अलाउन्स एवं बोनस आदि की जानकारी आसानी से देख सकता है एवं पे स्लिप डाउनलोड भी कर सकता है। पोर्टल पर कर्मचारी के वेतन, बीमा, पेंशन आदि का रिकॉर्ड भी रखा जाता है। यह पोर्टल  छत्तीसगढ़ राज्य के गवर्नमेंट एम्पलाई के लिए बहुत लाभदायक है। Employee Salary/ Pay Slip या छत्तीसगढ़ एंप्लॉय सैलरी स्लिप  राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की वेतन पर्ची होती है।

Chhattisgarh e-kosh Online portal (Pay slip) से होने वाले लाभ:

  • ई कोष पे स्लीप वेबसाइट के माध्यम से छतीसगढ के सभी सरकारी कर्मचारी अपनी मासिक व वार्षिक वेतन पर्ची इस पोर्टल पर आसानी से देख सकते है।
  • Chhattisgarh Employee Salary Slip देखने के लिये अब सरकारी कर्मचारियों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं हैं। इसके लिए अब ऑनलाइन पोर्टल (ई कोष ऑनलाइन पोर्टल) के माध्यम से सभी कर्मचारी कभी भी लोगिन करके अपनी वेतन पर्ची निकाल सकता हैं।
  • ऑनलाइन वेतन पर्ची देखने के लिए अब कर्मचारियों के पास इंटरनेट और मोबाइल/ लेपटॉप की आवश्यकता होगी। इसके साथ वह अपने लॉगइन आईडी जो कि उनका एम्पलाई कोड भी होता है, और पासवर्ड की मदद से वह अपनी Pay Slip देख व निकाल सकते हैं।

CG ekosh Online Portal के द्वारा पे स्लीप/Pay Slip Download करने की प्रक्रिया:

सीजी ई कोष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से अपनी सैलरी स्लीप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम ई कोष की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

https://ekoshonline.cg.nic.in

  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने होम पृष्ठ खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको लेफ्ट साइड में दिखाई दे रहे ऑप्शन Employee Corner पर क्लिक करना होगा।
C.G. ekosh online portal
  • इस स्क्रीन पर कर्मचारी लॉगइन का पेज खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको लॉगइन के लिए अपना User Id एवं Password दर्ज करना होगा, एवं लोगिन करे विकल्प का चयन करें।
 ई -कोष ऑनलाइन पोर्टल
  • अब अगले पेज पर आपको कुछ ऑप्शंस दिखाई देंगे जिसके अंतर्गत आप Pay Slip विकल्प का चयन करें।
पे स्लिप डाउनलोड
  • अब आप जिस महीने की पे स्लिप देखना चाहते हैं,उस महीने एवं वर्ष का चुनाव करें, एवं Get Report ऑप्शन पर क्लिक करें।
Cg E-kosh online portal
  • इस प्रकार आप अपनी संबंधित महीने की पे स्लिप देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में नया पासवर्ड बनाने की प्रक्रिया:

  • इसके लिए आपको ई-कोष की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एवं होम पेज पर एम्पलाई कॉर्नर विकल्प का चयन करें।
 पे स्लिप  डाउनलोड
  • अब आपके सामने Employee login का पेज खुल जायेगा जिसके अन्तर्गत आप विकल्प पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में यहां क्लिक करें पर टीक करें।
सैलरी स्लीप डाउनलोड
  • अब आप अपना एम्पलाई कोड दर्ज करें एवं Send OTP विकल्प का चयन करें।
सीजी ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल
  • अब आपके पास ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दिखाई दे रहे स्क्रीन पर दर्ज करें एवं Verify विकल्प का चयन करें।
Chhattisgarh Employee Salary Slip
  • अब आपके सामने Reset Password का पेज खुलेगा जिसमें आप अपना नया पासवर्ड दर्ज करें एवं पुनः कंफर्म पासवर्ड डालने एवं Reset ऑप्शन पर क्लिक करें।
Cg E-kosh online portal
  • इस प्रकार आप अपना नया पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं एवं लॉगिन कर सकते हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

1)e-kosh Online Portal क्या है?

उ- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य में सरकारी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। जिसका नाम है सीजी ई कोष ऑनलाइन पोर्टल। 

2)CG E-kosh online portal के क्या लाभ है?

उ- ई कोष पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी घर बैठे अपने सैलरी स्लिप, बोनस एवं आदि अन्य जानकारी देख सकते है एवं उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

3)ई कोष पोर्टल का संचालन किसके द्वारा किया जाता हैं?

उ-संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छतीसगढ विभाग द्वारा इस पोर्टल का संचालन किया जाता है।