एक राशन कार्ड पर 20 से अधिक पारिवारिक सदस्यों के नाम के कारण राज्य के करीब 3 लाख से अधिक राशन कार्ड संदेह के घेरे में आ गए हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ऐसे Ration Card वाले परिवारो का सत्यापन का आदेश दिया है। यदि पारिवारिक सदस्यों का सत्यापन नहीं होता है तो राशन कार्ड को रद्द किया जाएगा। अब Bihar Ration Card List 2022 आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

Ration Card क्या हैं?

राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण  दस्तावेज है। राशन कार्ड हर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अनुसार अपने नागरिकों को जारी किया जाता है। Ration Card की सहायता से देश के निर्धन नागरिक बहुत ही कम कीमत पर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। राशन कार्ड नागरिक की पहचान और आवासीय पते को प्रमाणित करने का भी कार्य करता हैं।

राशन कार्ड दो प्रकार के होते हैं

1) प्राथमिकता राशन कार्ड- राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मापदंडों को पूरा करने वाले परिवारों को यह राशन कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड की श्रेणी में आने वाले परिवारों को सरकार द्वारा 5 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

2) अंत्योदय राशन कार्ड- ऐसे परिवार जो गरीब से भी अत्यंत गरीब होते हैं उन परिवारों को यह राशन कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड की श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों को सरकार द्वारा 35 किलोग्राम खाद्य सामान उपलब्ध कराया जाता है।

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • लाभार्थी राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • एलपीजी कनेक्शन का नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Ration Card 2022 Update

रद्द होंगे जाली राशन कार्ड

  • एक राशन कार्ड पर 20 से अधिक पारिवारिक सदस्यों के नाम के कारण बिहार राज्य के करीब तीन लाख राशन कार्ड संदेह की स्थिति में है। सरकार ने इन परिवारों को सत्यापन का आदेश दिया है। यदि परिवारों का सत्यापन नहीं होता है तो उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएगे। 
  • विभाग ने कहा है कि बड़ी संख्या में राज्य के निवासियों के नाम पर राज्य में और दूसरे राज्य में भी राशन कार्ड पाए गए हैं। एसडीओ को ऐसे सभी राशन कार्ड धारियों के सत्यापन का आदेश दिया गया है। कहा गया है कि यह जांच की जाए की लाभार्थी परिवार वास्तव में कहां रह रहा है। यदि परिवार राज्य में नहीं रह रहा तो उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाए। ऐसा पाया गया है कि एक ही कार्ड धारी के पैतृक घर पर भी खाद्यान्न का उठाव किया गया है और उसी नाम से दूसरे राज्य में बने राशन कार्ड से भी उतने ही खाद्यान्न का उठाव किया जा रहा है। ऐसे कार्ड धारियों का एक जगह का राशन कार्ड निरस्त किया जाए।

नई बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2022 देखने की प्रक्रिया

यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं एवं आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया है तो आप घर बैठे Online माध्यम से Ration Card List 2022 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको Food and Consumer Protection Department/ खाद्य एवं उपभोक्ता सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर आप नीचे दी गई जिनका का भी प्रयोग कर सकते हैं।

https://epds.bihar.gov.in

  • इस लिंक को ओपन करने के बाद आपके सामने होम पृष्ठ खुलेगा जिसके अंतर्गत आपको लेफ्ट साइड में RCMS Report विकल्प का चयन करना होगा।
 बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2022
  • अब आप अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन कर Show ऑप्शन पर क्लिक करें।
 Ration Card List 2022
  • अब आपके सामने नीचे कुछ जानकारी दिखाई जाएगी जिसमें आपको रूरल (Rural) या अर्बन(Urban) में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा जिस भी क्षेत्र से आप हैं।
online Bihar Ration Card List 2022
  • अब आपको अपने ब्लॉक/Block का चयन करना होगा।
राशन कार्ड लिस्ट 2022
  • अब ग्राम पंचायत/Gram Panchayat का चुनाव करें।
ration card list 2022 Download
  • अब अपने गांव/Village का चुनाव करें जिस पर गांव में आप रहते हैं।
new ration card list
  • उपरोक्त सभी जानकारी भरने के बाद अब आप अपने क्षेत्र के राशन कार्ड की लिस्ट देख सकते हैं।
रद्द होंगे जाली राशन कार्ड
  • यदि लिस्ट में आपका नाम है तो आप राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके अपना राशन कार्ड देख सकते हैं एवं प्रिंट ऑप्शन के द्वारा उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग राशन कार्ड

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

1) राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

उ- राशन कार्ड दो प्रकार के होते हैं प्राथमिकता राशन कार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड।

2)Nayi Bihar Ration Card List 2022 कैसे देख सकते हैं?

उ- खाद्य एवं उपभोक्ता सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

3) राशन कार्ड किस आधार पर रद्द किए जाएंगे?

उ- जिन परिवारों के राशन कार्ड पर 20 से अधिक सदस्यों के नाम है एवं जिनके एक ही नाम से दो अलग-अलग राज्यों में राशन कार्ड है उनके राशन कार्ड रद्द किए जाने का आदेश जारी किया गया है।