पानी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है| हमारे शरीर के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण अवयव है| हमारे शरीर का 60-65 फीसदी  हिस्सा पानी है| अगर इसकी कमी हो जाती है तो हमारे शरीर का सारा बैलेंस बिगड़ जाता है और अगर पानी पीने के लिए शरीर का बैलेंस सही नही है, तो ऐसे मे कई बीमारियाँ शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं| तो आइए जानते हैं – खड़े होकर पानी पीने से शरीर को कौन-कौन सी बीमारियाँ हो सकती हैं |

drinking water correct position

खड़े होकर पानी पीना है हानिकारक | standing and drinking water is harmful

खड़े होकर पानी पीना हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेय हो सकता है और ये की बीमारियों को जन्म देता है| जो लोग खड़े होकर पानी पीते हैं, उन्हे अक्सर नीचे दी गई बीमारियों का सामना करना पड सकता है| जो इस प्रकार हैं – 

  1. हर्निया की शिकायत | Hernia complaint

खड़े होकर पानी पीने से पेट के निचले हिस्से की दीवारों पर द्वाव बनता है| जिससे पेट के आस-पास के अंगों को नुकसान पहुंचता है और लोग हर्निया की बीमारी के शिकार हो जाते हैं|

  1. आक्सीजन की सप्लाई रुक सकती है | Oxygen supply may stop

खड़े होकर पानी पीने से आक्सीजन की सप्लाई रुक सकती है, जिसका असर फेफड़ों के साथ-साथ दिल पर भी पडता है|

  1. किडनी रोग | Kidney Disease

जो लोग खड़े होकर पानी पीते हैं, उनकी किडनी खराव हो सकती है या उसे नुकसान पहुंच सकता है|

  1. जोड़ों का दर्द | Joint Pain

खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को भी नुकसान पहुंचता है| ऐसे मे अर्थराइटिस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। खड़े होने के दौरान नसों में तनाव रहता है और इस दौरान पानी पीने से शरीर में फ्लूइड बैलेंस प्रभावित होता है, जिससे जोड़ों के दर्द की समस्या वढ जाती है|

  1. फेफड़ों को नुकसान | Lung Damage

खड़े होकर पानी पीने से फेफड़ों की समस्या भी वढ सकती है| जिन लोगों को फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे मे उनके फेफड़े खराव भी हो सकते हैं|

  1. पाचन क्रिया का खराब होना | Poor Digestion

पाचन क्रिया हमारे शरीर का प्रमुख अंग है| हम जो भी खाते हैं या पीते हैं, वो हमारी पाचन क्रिया पर निर्भर करता है| अगर व्यकित का हाजमा ठीक है तो उसका पाचन तंत्र दुरुस्त होगा| अगर हाजमा ठीक नही है तो पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है| जो लोग खड़े होकर पानी पीते हैं उनका पाचन तंत्र खराव हो जाता है और उन्हे पेट से जुड़ी बीमारियाँ हो जाती हैं|

पानी पीने का सही तरीका क्या है जिससे होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है | What is the right way to drink water so that diseases can be avoided

जो लोग ऊपर वताई गई बीमारियों से वचना चाहते हैं, उन्हे नीचे दिए गए पानी पीने के सही तरीके को जानना जरूरी है –

  • बैठ कर पानी पीना
  • ग्लास से पानी पिएं
  • ज्यादा ठंडा पानी न पिए
  • खानाखाते समय एक या दो घूंट पानी पीएँ

पानी पीने का सही समय | Right time to Drink Water

  • सुबह-सुबह: हर किसी को सुबह खाली पेट गुनगुना पानी या सादा पानी पीना चाहिए| पूरे दिन में पानी पीने का सही वक्त यही होता है| 
  • खाना खाने से पहले: खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पीने से भोजन को जल्दी पचाने में मदद मिलती है| और शरीर खाने से ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों को हासिल कर लेता है| इससे वजन को कंट्रोल में भी रखा जाता है|
  • सोने से पहले: सोने से पहले पानी पीना जरूरी है, इससे अच्छी नींद आती है|
  • नहाने से पहले: नहाने से पहले गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है| इससे ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रहता है|
  • पसीना: जब शरीर सबसे ज्यादा गर्मी महसूस करता है, तब पानी का सेवन करना अनिवार्य है|ऐसे में हर किसी को पानी की कमी से बचने के लिए भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए|
  • एक्सरसाइज से पहले और बाद में: पानी पीने का सही वक्त एक्सरसाइज करने से पहले और बाद का माना गया है| क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान शरीर से पसीना निकलता है, जिसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है| डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए|

आज हमने इस आर्टीकल मे जाना कि पानी कब पीना चाहिए| पानी पीने का सही समय क्या है और खड़े होकर पानी पीने से शरीर को कौन से रोग लग सकते हैं|