दूध पीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है| जिसको पीने से हड्डियां मज़बूत होती हैं। रोज़ दूध पीने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है| लेकिन मन मे प्रशन उठता है कि हमे किसका दूध पीना चाहिए भैंस का या गाय का| आज इस आर्टीकल के जरिए हम आपको वता रहे हैं कि किसका दूध व्यकित के लिए ज्यादा फायदेमंद है गाय का या भैंस का|

गाय या भैंस के दूध में किसका दूध है बेहतर | Whose milk is better in Cow’s or Buffalo’s milk

दूध एक कंपलीट फूड है| रोजाना दूध पीने से शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं| दूध में 87 प्रतिशत पानी रहता है और बाकी 13 प्रतिशत में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं| अमेरिकन डायट्री गाइडलाइन के मुताबिक रोजाना करीब 250 ग्राम दूध पीना चाहिए| इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है| लेकिन हमे किसका दूध पीना चाहिए – Cow Milk vs Buffalo Milk | अगर तुलना की जाए तो सेहत के लिए गाय का दूध ही बेहतर माना गया है| आइए जानते हैं कैसे ?

गाय और भैंस के दूध में अंतर | Difference between Cow and Buffalo milk

केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार गाय के दूध भैंस की तुलना में अधिक सर्वोतम माना गया है| क्योंकि गाय के दूध में वसा की मात्रा कम होती है और इसका टेक्सचर हल्का होता है| वहीं भैंस का दूध गाढ़ा होता है| इसी वजह से गाय का दूध अधिक पि‍या जाता है|

गुण के हिसाव से तुलना – Cow Milk vs Buffalo Milk

milk is better in cow's or buffalo's milk

गाय और भैंस के दूध से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

कुछ लोगों की वात की जाए जिन्हे भैंस का दूध अच्छा लगता है और कुछ को गाय का दूध| भैंस के दूध में बीटा-लैक्टो ग्लोबुलिन और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है| जिसकी वजह से भैंस का दूध रक्तचाप से परेशान लोगों के लाभदायक माना जाता है| भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से उच्च रक्तचाप, गुर्दे और फैट यानी मोटापे जैसी बीमारियों के लिए बेहतर विकल्प माना गया है| गाय के दूध के फायदे की वात कर तो इसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत और हृदय को स्वस्थ रखने मे मुख्य भूमिका निभाते हैं| लगभग गाय और भैंस दोनों के दूध स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं|

गाय का दूध भैंस के दूध से अच्छा विकल्प क्यों है | Why cow’s milk is a better alternative than buffalo’s milk

गाय का दूध संतुलित पोषण संरचना के कारण भैंस के दूध की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में वसा कम होती है, जो आपके लिए एक अच्छा स्वस्थ विकल्प माना गया है|

  • गाय का दूध पचाने में आसान होता है | यह पाचन से जुड़ी समस्यों के लिए भी काफी फायदेमंद है|
  • गाय का दूध ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी मुख्य कार्य करता है| बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग हो जाने पर गाय के दूध का इस्तेमाल बादाम के साथ किया जाए, तो ये रोग को ठीक हो जाता है|
  • 300 मिली लीटरदूध के एक ग्लास में करीब 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो 03 साल तक के बच्चों की दैनिक ज़रूरत को पूरा करता है|
  • गाय के दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है|
  • गाय का दूध कैंसर, टीबी, हैजा और कई गंभीर रोगों से निपटने में मदद करता है|
  • दवाओं और हानिकारक केमिकल्स के कारण शरीर में बनने वाले जहर एवं उसके असर को कम करने में भी गाय का दूध अधिक गुणकारी है|
  • गाय के दूध मे विटामिन A पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है| जो आपको पुराना बुखार, मानसिक रोग, पेट के रोग, हृदय रोग व योनि रोगों में लाभ पहुंचाता है|
  • रोजाना गाय के दूध का सेवन करना, टीबी के मरीजों के लिए लाभकारी है| वहीं बुजुर्गों के लिए रात को गाय के दूध का सेवन करना अच्छा माना गया है|
  • चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गाय के दूध का प्रयोग किया जाता है| गाय के कच्चे दूध की चेहरे पर मसाज करने से त्वचा गोरी, चमकदार और बेदाग हो जाती है|
  • पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी होने पर गाय का दूध पीना बेहतर माना गया है| गाय का दूध वीर्य को गाढ़ा करके शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करने का काम करता है|
  • गाय का दूध आमतौर पर भैंस के दूध की तुलना में अधिक सस्ता पाया जाता है।
  • गाय का दूध कम एलर्जिक होता है।

उत्पादों की उपलब्धता | Availability of Products

गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में अधिक डेयरी उत्पादों का निर्माण करता है। जिसके लिए गाय के दूध का उपयोग पनीर, दही, मक्खन और आइसक्रीम जैसे उत्पादों के लिए किया जाता है। 

आज हमने इस आर्टीकल मे जाना कि गाय और भैंस के दूध मे किसका दूध है सर्वोतम|