पेट से जुड़ी समस्या के पीछे व्यकित का गलत खान-पान हो सकता है| आज के दौर मे व्यकित इतना व्यस्त हो गया है, कि उसके पास अपने शरीर को फिट रखने के लिए टाइम नही है| इस भागदौड भरी जिंदगी मे न तो वह ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर आराम से कर पाता है, और न ही अपने शरीर का ध्यान अच्छे से रख पाता है| जिससे उसे पेट से सवंधित विमारियों का शिकार होना पड़ता है| ऐसे मे कब्ज, एसिडिटी और पेट मे दर्द जैसी छोटी-छोटी बीमारियाँ जन्म ले लेती हैं| अगर इनका समय पर इलाज न किया जाए तो ये बीमारियाँ बड़ी हो जाती हैं| जिससे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है| इन सव बीमारियों से निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय वताएंगे, ताकि पेट से जुड़ी समस्याओं को जल्द ठीक किया जा सके|

पेट की समस्या का समाधान | STOMACH PROBLEM SOLUTION

पेट से जुड़ी बीमारी आजकल आम वात हो गई है| लोग अक्सर पेट से जुड़ी बीमारियों को इग्नोर कर देते हैं| जिनको ये परोवलम हो जाती है या तो वे पेन किलर ले लेते हैं या दवाई का इस्तेमाल कर लेते हैं| ऐसे मे उनकी पेट से सवंधित परेशानी कुछ दिन तक शांत रह सकती है, पर ये इसका परमानेट समाधान नही है| जब तक दवाई का असर है तव तक आपको पेट से सवंधित परेशानी नही होगी और जब दवाई का असर खत्म हो गया तो ये बीमारी फिर हो सकती है| तो ऐसे मे मन मे प्रशन उठता है कि – पेट से जुड़ी बीमारी को जड से कैसे खत्म किया जाए | इसके लिए आप घरेलू उपाय कर सकते हैं|

Stomach Problem Solution

पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे | Home remedies to clean stomach

पेट साफ करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे वताए गए हैं, जिनको अगर दिनचर्या मे लाया जाए तो व्यकित पेट से जुड़ी समस्याओं से वच सकता है| तो आइए जानते हैं क्या हैं घरेलू घरेलू नुस्खे –

  • खूब पानी पिएं

पानी आपके पेट से अनावश्यक पदार्थों को बाहर निकालता है| यह आपको हाइड्रेट करके पाचन क्रिया को मजबूत करता है| 

  • नमक का पानी पिएं

एक गिलास गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच पिंक या सी सॉल्ट मिलाकर खाली पेट पिने से पेट साफ रहता है|

  • फाइबर से भरपूर फूड्स ले

फाइबर युक्त फूड्स लेने से आपका पाचन अच्छा रहता है | हाई फाइबर कई फलों और सब्जियों जैसे सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, गाजर, आदि में पाया जाता है| अन्य फाइबर से भरपूर में किडनी बीन्स, दाल, छोले, क्विनोआ, ओट्स आदि शामिल हैं|

  • शहद और नींबू पानी का करे इस्तेमाल

पेट साफ करने के लिए रोज सुबह एक चम्मच शहद के साथ नींबू पानी पीना चाहिए| यह नेचुरल ड्रिंक आपके पेट के लिए बेहतरीन मानी गई है|

  • जूस और स्मूदी का करे उपयोग

सेब, नींबू और एलोवेरा सहित फलों और सब्जियों के रस के मिश्रण में आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं| ये जूस कोलन मूवमेंट को ट्रिगर करते हैं और पेट को साफ करने मे मदद करते हैं|

  • हर्बल टी को करे शामिल

हर्बल टी का इस्तेमाल भी आपकी पेट से जुड़ी समस्या को ठीक करती है| इसका नियमित सेवन करने से आप तरो-ताजा महसूस करेंगे|

  • पुदीने का भी इस्तेमाल करे

पुदीना भी पेट से जुड़ी समस्या को ठीक करता है| इसका रोजाना सेवन करने से आपका पेट साफ रहता है|

  • हींग पाउडर भी है वेहतर

हींग पाउडर का इस्तेमाल अपच से छुटकारा पाने का एक प्रभावी तरीका है| पेट साफ करने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच हींग पाउडर का सेवन कर सकते हैं|

  • गुनगुना पानी पीना भी है मददगार

पेट की समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए गुनगुना पानी भी काफी मददगार माना ज्ञा है| रोजाना खाना खाने के करीब आधा घंटे के बाद गुनगुना पानी पीने से डायजेशन सिस्टम बेहतर होता है| 

  • योगासन और वॉक जरूर करे

त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तानासन और पवनमुक्तासन आदि तमाम योगासनों को पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है| सुबह व शाम वॉक जरूर करें| शाम की वॉक खाने के बाद करनी चाहिए| सुबह के समय चलने की स्पीड तेज रखें, लेकिन शाम की वॉक में ज्यादा तेजी न लाएं| शाम की वॉक के बाद 05 मिनट वज्रासन में बैठें| ऐसे करने से आप पेट की बीमारियों से वचे रहेंगे|

  • हफ्ते मे जरूर रखे व्रत

हर व्यक्ति को सप्ताह में एक दिन का व्रत जरूर रखना चाहिए| ऐसा करने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पेट की गड़बड़ी भी दूर होती है| व्रत एक तरह से पाचन तंत्र को रीसेट करने का काम करता है| इसलिए हफ्ते में एक दिन व्रत जरूर रखना चाहिए|

पेट से जूड़ी समस्या कैसे बनती है | How is stomach related problem formed?

  1. लगातार बाहर का भोजन करना।
  2. भोजन करना भूल जाना।
  3. अनियमित तरीके से भोजन करना।
  4. मसालेदार खाने का ज्यादा सेवन करना।
  5. ज्यादा तनाव या चिंता

पेट से जुड़ी समस्या को ठीक करने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान | What should be the diet to cure stomach related problems?

  • फल का करे सेवन – आपको खाने मे केला, तरबूज, पपीता और खीरा को रोजाना के भोजन में शामिल करना चाहिए| 
  • नारियल पानी पीए : नारियल का पानी पीना भी पेट की बीमारियों का वेहतर इलाज है|। 
  • अदरक का करे प्रयोग : खाने में अदरक का प्रयोग करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है|
  • दूध को शामिल करे : दूध पीने से नागरिक फिट रहता है और उसे पेट से जुड़ी विमारियाँ भी नही होती| 
  • सब्जियां का करे ज्यादा इस्तेमाल : बींस, सेम, कद्दू, बंदगोभी और गाजर का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या को रोकने में मदद मिलती है। 
  • लौंग को भी करे शामिल : एक लौंग अगर कुछ देर के लिए मुंह में रख ली जाए तो इससे भी पेट साफ हो जाता है|
  • कार्बोहाइडे्रट भोजन का करे इस्तेमाल : कार्बोहाइडे्रट से भरपूर भोजन जैसे चावल एसिडिटी रोकने में मददगार है, क्योंकि ऐसे भोजन की वजह से पेट में एसिडीटी नही बनती और पेट ठीक रहता है|
  • समय पर भोजन करे – रात का भोजन सोने से 02 से 03 घंटे पहले करना चाहिए| ऐसा करने से भोजन पूरी तरह से पच जाएगा और व्यकित को नींद भी अच्छी आएगी|

आशा करता हूँ आपको ऊपर वताए गए टिप्स के जरिए पेट से सवनधित बीमारियों से वचने के वारे मे जानकारी मिल गई होगी| अगर आपको आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|