हर कोई चाहता है कि उसका शरीर स्वस्थ रहे| अगर व्यकित का खान-पान सही है तो वह कई बीमारियों से बचा रहता है| स्वस्थ व्यकित ही अपनी परसनेलिटी से जाना जाता है| जो व्यकित कमजोर है उसे कई बीमारियाँ घेर लेती हैं| लेकिन ये जरूरी नही है कि व्यकित जैसा है वैसा ही रहे| व्यकित अगर स्वस्थ रहने के लिए मेहनत करे और अच्छा खान-पान करे तो उसका शरीर रोगों से लड सकता है| तो ऐसे मे मन मे प्रशन उठता है कि व्यकित को ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे उसका शरीर स्वस्थ रहे और आयरन की कमी भी न हो| हेल्दी रहने के लिए व्यकित को ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करना चाहिए| आइए जानते हैं वे कौन से ड्राई फ्रूट्स हैं जिन्हे खाकर व्यकित फीट रह सकता है|

Eat dry fruits

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाएँ सूखे मेवे | Eat dry fruits to keep the body healthy

शरीर मे आयरन की कमी को दूर करना है तो सूखे मेवे (dry fruits) का इस्तेमाल करना लाभकारी है| dry fruits खाने मे जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही वे शरीर के लिए गुणकारी होते हैं| वे कौन से dry fruits हैं जिनको हमे खाने मे शामिल करना चाहिए| आइए जानते हैं –

अखरोट | Walnut 

14 ग्राम अखरोट में 0.7 मिलीग्राम आयरन होता है। अखरोट को ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है। रोजाना अखरोट का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है।  

बादाम | Almond 

बादाम खाने मे जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही ये सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है| बादाम खाने से शरीर में आयरन की कमी नही होती। 10 ग्राम ड्राई रोस्टेड बादाम में 0.5 मिलीग्राम आयरन होता है। इसमें आयरन के अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत करने मे मुख्य भूमिका निभाता है|

पाइन नट्स | Pine Nuts

पाइन नट्स मे भी आयरन की मात्रा भरपूर होती है। आपको वता दें कि 10 ग्राम पाइन नट्स में 0.6 मिलीग्राम आयरन होता हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। 

काजू | Cashew 

काजू का सेवन करना हर व्यकित पसंद करता है क्योंकि ये खाने मे टेस्टी होता है और हैल्दी भी होता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम,फास्फोरस, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, विटामिन बी 6 के अलावा आयरन की मात्रा भरपूर होती है। 10 ग्राम काजू में 0.3 मिलीग्राम आयरन होता है। जिन लोगों मे आयरन की कमी पाई जाती है, उन्हे काजू खाने की सलाह दी जाती है|

मूंगफली | Peanut

मूंगफली में आयरन, कैल्शियम और फाइबर अधिक मात्रा मे पाया जाता है। रोजाना मूंगफली के 2 बड़े चम्मच खाने से शरीर को 0.6 मिलीग्राम आयरन मिल जाता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है|

पिस्ता | Pistachios

अगर पिस्ते की वात कि जाए तो इसमे कई सारे पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसको खाने से कभी भी आयरन की कमी नहीं रहती। 28 ग्राम पिस्‍ते में 1.1 मिलीग्राम आयरन होता है। पिस्‍ते में मैग्नीशियम और विटामिन B भी भपुर मात्रा मे पाए जाते हैं। अगर आपको फिट रहना है तो रोजाना पिस्ता का सेवन करना होगा|

किशमिश | Raisins

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है। जिसमे आयरन की मात्रा अधिक होती है। रोजाना किशमिश खाने व्यकित को कई शारीरिक लाभ मिलते हैं|

अंजीर | Fig

अंजीर भी अच्छा ड्राई फ्रूट है| इसका सेवन करने के लिए रात को 2 अंजीर पानी में भिगोने के लिए रख लेनी है और सुबह इसका पानी और अंजीर दोनों को सेवन कर लेना है। ऐसा करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और आयरन की कमी भी दूर होती है| 

खुबानी | Apricot

खुबानी का सेवन भी स्वास्थय के लिए अच्छा है। इसको खाने से शरीर को आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स की मात्रा मिलती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है|

मैकाडामिया नट्स | Macadamia Nuts

मैकाडामिया नट्स की वात करे तो ये भी आयरन का अच्छा स्त्रोत है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में कभी आयरन की कमी नहीं होती|

आशा करता हूँ आपको ऊपर वताए गए टिप्स के जरिए आयरन की कमी को दूर करने की जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|