शरीर को फिट रखने के लिए हमे रोज पैदल चलना चाहिए| इससे कई विमारियां ठीक होती है| जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन खाने की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही शरीर में मौजूद अंगों को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज या वॉक की जरूरत होती है। अगर आपको एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है या आपके पास इतना समय नहीं है तो आप मात्र 30 मिनट पैदल चलने का रुटीन बना सकते हैं| आज हम आपको इस आर्टीकल के जरिए वताएंगे कि पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद क्यों है और कौन सी बीमारियाँ ठीक होती हैं| आइए जानत हैं|

पैदल चलना सेहत के लिए है फायदेमंद | Walking is beneficial for health

आज की इस भागदौड़ भरी दुनिया मे लोग इतने आलसी हो गए हैं कि उन्हे अगर पास की किसी भी दुकान मे समान लेने जाना पड जाए तो वो वाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करने लगते हैं| हर चीज उन्हे आराम से मिल जानी चाहिए और शरीर को कोई तकलीफ न हो | अगर शरीर को इतना आराम दिया जाएगा, तो एक दिन ऐसा आएगा, जब शरीर ही काम करना बंद कर देगा| इस तरह की नौवत न आए | उसके लिए आज से ही आप आलस छोड़ दें और 30 मिनट रोज पैदल चलना शुरु कर दें| ऐसा करने से आपके शरीर मे जो वदलाव आएंगे, वो आप खुद अनुभव करेंगे और आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी|

daily walking

30 मिनट पैदल चलने से शरीर को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ | Health benefits of walking 30 minutes

मात्र रोज 30 मिनट पैदल चलना आपको फिट रखता है बल्कि इससे स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते हैं| –

कैलोरी बर्न होगी

30 मिनट पैदल चलकर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं| आप कितनी कैलोरी बर्न करेंगे यह आपके चलने की गति, आपके वजन, तय की गई दूरी पर निर्भर करेगा|

एनर्जी लेवल बढेगा

पैदल चलने से ऑक्सीजन का प्रवाह और ऊर्जा बढ़ती है, जिससे नॉरपेनेफ्रिन और एपिनेफ्रीन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ता है|

हार्ट भी स्वस्थ रहेगा

रोजना 30 मिनट पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है| इसके साथ ही हार्ट भी स्वस्थ रहता है और स्ट्रेस लेवल में भी कमी आती है|

चिंता से मिलेगी मुक्ति

30 मिनट पैदल चलने से मूड फ्रेस रहता है| रोजाना पैदल चलने वाला व्यक्ति अन्य लोगों की अपेक्षा कम चिंचित रहता है| यानी पैदल चलने से चिंता से मुक्ति मिल सकती है|

कमर दर्द से मिलेगी राहत

रोजाना सुबह शाम 30 मिनट पैदल चलने से कमर दर्द और लचक से राहत मिलती है|

फेफड़े होंगे मजबूत

30 मिनट पैदल चलने से ऑक्सीजन का शरीर में बहाव अधिक होता है| जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं|

शरीर रहेगा फिट

रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से शरीर फिट रहेगा और मांसपेशियां भी चुस्त रहेगी| 

डियाँ मजबूत होंगी

रोजाना 30 मिनट तक पैदल चलने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी |

ब्लडशुगर कम होगा

ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए रोजाना 30 मिनट पैदल चलना चाहिए| भोजन करने के बाद घर पर लेटने की बजाय थोड़ा टहलें| इससे ब्लड शुगर कम हो जाएगा|

कब्ज व एसिडिटी से मिलेगी राहत

रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से कब्ज, अपच व एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी| इससे आपका पेट भी साफ रहेगा|

रोजाना कितनी वॉक करना है फायदेमंद | How much walking is beneficial daily

एक हेल्दी इंसान को करीब 10,000 कदम यानि 6 से 7 किलोमीटर रोज चलना चाहिए| अगर आप सिर्फ आधा घंटा वॉक करते हैं तो थोड़ा तेज वॉक करें| ज्यादा उम्र या फिर कोई बीमारी होने पर आप थोड़ी कम देर वॉक कर सकते हैं|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा पैदल चलने से होने वाले फ़ायदों के वारे मे जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|