हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए आपको केलशियम से भरपूर चीजों को डाइट मे शामिल करना चाहिए| इससे आपको बुढ़ापे तक किसी के सहारे की जरूरत नही पडेगी| आज हम आपको वेजिटेरियन फूडस के वारे मे वताएंगे, जिनको खाने से आपकी हड्डियाँ तो मजूबत होंगी ही साथ ही केलशियम की कमी भी दूर होगी| तो आइए जानते हैं वे कौन से फूड्स हैं जिनको खाने से शरीर मजबूत वना रहेगा|

हड्डियों को मजबूती प्रदान करेंगे वेजिटेरियन फूडस | Vegetarian foods will strengthen bones

शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, पर इसके साथ-साथ सही खान-पान भी आवश्यक है| ऐसे मे मन मे सवाल उठता है कि हमे डाइट मे क्या चीज शामिल करनी चाहिए जिससे शरीर मजबूत वना रहे| कुछ लोगो की धारणा है कि मछली, मास, अंडे खाने से केलशियम की कमी दूर होती है और शरीर को वे सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं| पर जो लोग शाकाहारी हैं वे क्या खाएँ जिससे उन्हे प्रोटीन भरपूर मात्रा मे मिल सके और उनकी हड्डियाँ भी मजबूत रहें| इसके लिए उन्हे अपनी डाइट मे जिन चीजों को शामिल करना है| वे इस प्रकार हैं –

haddion ki majbuti

कद्दू के बीज

मांसपेशियों और  हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए आपको आहार में नियमित रूप से कद्दू के बीजों को शामिल करन चाहिए। कद्दू का बीज मैग्नीशियम के साथ-साथ प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत माना गया है। लगभग आधे कप कद्दू के बीजों में 16 ग्राम के करीब प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। अगर आप नियमित रूप से 1 चम्मच कद्दू के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे आपको भरपूर रूप से प्रोटीन मिल सकता है|

पालक 

पालक मे आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। जिन लोगों के शरीर मे कमजोरी अधिक होती है, तो ऐसे मे उन्हे पालक खाने की सलाह दी जाती है| इसके अलावा नियमित रूप से पालक का सेवन करने से इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। 1 कप  पालक की पत्तियों में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे आपकी हड्डियों तो मजबूत होती ही हैं साथ ही आपकी आंखों की रोशनी भी वढ़ जाती है। इसके साथ ही पालक कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत माना गया है |

टोफू 

शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए टोफू का सेवन भी फायदेमंद है। 1 कप टोफू में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मसल्स को गेन करने मे मदद करता है। 

ब्रोकली

ब्रोकली प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत है। अगर आप चिकन, मछली जैसी चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो ब्रोकली आपके लिए बेस्ट ऑपशन है। इसमें प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा मे होता है। इसका सेवन करने से आपकी हड्डियाँ मजबूत बनती हैं|

सोयाबीन 

सोयाबीन कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है| सोयाविन का सेवन व्यकित के शरीर के लिए काफी फायदेमंद है| ये शरीर को मजबूती प्रदान करता है |

सूखे मेवे

कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही पोषक तत्व सूखे मेवों के सेवन से शरीर को मिलते हैं| सूखे मेवे खासकर विटामिन डी देने में मददगार होते हैं| 

दूध 

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत माना गया है| व्यक्ति को शारीरिक जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम दूध के रोजाना सेवन से मिलती है|

दही 

दही भी कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है| इसके साथ ही इसमे विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा मे पाया जाता है| विटामिन डी की कमी भी अक्सर हड्डियों के कमजोर होने का काम करती है| ऐसे में उन लोगों के लिए दही का सेवन करना  काफी फायदेमंद हो सकता है|

केला

केला भी मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। मैग्नीशियम हड्डियों और दांतों की संरचना के निर्माण के लिए आवश्यक विटामिन है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना केले का सेवन कर सकते हैं। रोजाना एक केला कमजोर हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

नट्स

नट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है| इसके साथ ही इसमे मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। मैग्नीशियम हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करते हैं। अगर आपको बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने हड्डियों को मजबूत रखना है तो नट्स का सेवन करना आपके लिए काफी जरूरी है।

संतरा

ताजा संतरे का रस शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी प्रदान करता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में लाभकारी है। संतरे के रस का नियमित रूप से सेवन करने पर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

अनानास

अनानास में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं| इसमें पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है जिससे शरीर को बैलेंस करने में मदद मिलती है| इसके साथ ये कैल्शियम की कमी को भी कम करता है|

आंवला

आंवला भी आपकी हड्डियों के लिए गुणकारी है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन सी मिलता है। नियमित रूप से इसके सेवन से हड्डियों के साथ-साथ आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत बनता है|

योगर्ट

योगर्ट दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें दूध से कई गुना अधिक कैल्शियम पाया जाता है, जो कि हड्डियों के लिए काफी जरूरी है| इसलिए योगर्ट को भी अपनी डाइट मे शामिल करना चाहिए|

विटामिन डी

हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी को हम सूरज की धूप से प्राप्त कर सकते हैं। सुबह के वक्त सूरज की धूप में सैर करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। हम दैनिक सूर्य के संपर्क में रहकर सूरज की रोशनी से विटामिन डी बना सकते हैं।   

आशा करता हूँ आपक इस आर्टीकल के जरिए हड्डियों को मजबूत करने की जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|