जौ का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है| इसका सेवन करने से हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है| जौ के आटे का सेवन हर उम्र मे किया जा सकता है| हमे अगर फीट रहना है तो अपनी डाइट मे Barley flour यानि जौ का आटे को शामिल करना चाहिए| आज हम आपको इस आर्टीकल के जरिए वताएंगे कि जौ का आटा सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और इसको खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं| आइए जानते हैं-

JAU KA AATA HAI SEHAT KE LIYE GUNKARI

जौ का आटा एक प्रकार से स्वास्थयवर्धक है, जो हमारे शरीर मे नई ऊर्जा व स्फूर्ति का संचार करता है| जौ के आटे का सेवन करने से हमे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इस आटे मे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फोस्फोरस जैसे मिनरल्स के साथ-साथ  भरपुर मात्रा मे विटामिन C, थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे कई विटामिन भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जौ के आटे का सेवन हमे कई बीमारियों से वचाता है| जो इस आटे का नियमित सेवन करता है वह हमेशा एक्टिव रहते हैं| अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आज से ही जौ के आटे का सेवन करना शुरू कर दें|

जौ के आटे का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले लाभ | Benefits of consuming barley flour to the body

जो लोग जौ के आटे का सेवन करते हैं वे कम विमार पड़ते हैं| इसको खाने से शरीर को क्या लाभ होते हैं आइए जानते हैं –

  • वजन को कंट्रोल करने मे सहायक

जौ के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से वजन को कम कम किया जा सकता है| क्योंकि जौ के आटे मे कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन को कम करने में सहायक होती है।

  • यौन स्वास्थ्य के लिए है वेहतर

जौ के आटे से वनी रोटी का सेवन करने से पुरुषों मे होने वाली यौन से सवंधित दुर्वलता को भी दूर किया जा सकता है|

  • हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

जौ के आटे का सेवन हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है| इस आटे का नियमित इस्तेमाल करने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है|

  • गर्भावस्था में भी है लाभकारी

गर्भावस्था में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड को अहम माना गया है। जिसके लिए जौ के आटे का सेवन आयरन भ्रूण के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है|

  • अर्थराइटिस की समस्या मे लाभकारी

जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या रहती है, उनके लिए जौ के आटे का सेवन करना फायदेमंद माना गया है|

  • अस्थमा को वढने से रोके

जौ के आटे का नियमित सेवन अस्थमा जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए भी कारगर सावित है|

  • कैंसर से बचाव

कैंसर के मरीजों को जौ के आटे के खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमे पोषक तत्व अधिक होते हैं, जो हमे कैंसर से वचाते हैं|

  • लिवर के स्वस्थ के लिए वेहतर

जौ के आटे का सेवन करना लीवर के स्वास्थय के लिए भी अहम माना गया है| जिन लोगों को लीवर से सवंधित परेशानी रहती है, उन्हे अपनी डाइट मे इस आटे को शामिल करना चाहिए|

  • पाचन क्रिया को स्वस्थ रखे

पाचन के स्वास्थ्य के लिए जौ के आटे की रोटी का सेवन काफी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखने मे मदद कर हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं|

  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल वढ़ गया है, तो आपको जौ के आटे का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद पौषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है|

  • इम्यूनिटी बूस्ट करे

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को जौ के आटे से बनी रोटी का सेवन करना चाहिए| क्योंकि जौ के आटे में विटामिन की मात्रा अधिक होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। 

  • ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

जौ के आटे में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं। डायबिटीज के मरीज अगर अपनी डाइट में जौ के आटे को शामिल करते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है|

  • शरीर को एक्टिव रखे

रोजाना जौ के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से शरीरिक कमजोरी मदूर होती है। जिससे हमारा हमारा शरीर हमेशा एक्टिव और तरोताजा रहता है|

जौ मे मौजूद पौषक तत्व | Nutrients in barley

jau ata

जौ का आटा गेहूं के आटे से है बेहतर | Barley flour is better than wheat flour

जौ के आटे और गेहूं के आटे मे तुलना की जाए तो जौ का आटा वेहतर माना गया है| जौ के आटे में बहुत अधिक फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं, और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करते हैं। 

जौ का आटा कब खाना चाहिए | When should barley flour be eaten

जौ एक ऐसा अनाज है जिसे साल भर खाया जा सकता है और कई अलग-अलग व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम मे जौ अपने वार्मिंग गुणों के कारण शरीर को गर्म और पोषित रखने में मदद करने मे सहायक होता है। यह फाइबर, विटामिन और खनिजों का भी एक अच्छा स्रोत है जो प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने और मौसमी बीमारियों को रोकने में भी लाभ पहुंचाता है। अगर आप अपने रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप अपने आहार में इस आटे को शामिल कर सकते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और स्पाइक्स को रोकने में भी मदद करता है| इसके अतिरिक्त, व्यायाम या शारीरिक गतिविधि के बाद खाने के लिए जौ एक उत्कृष्ट अनाज है क्योंकि इसमें जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो निरंतर ऊर्जा प्रदान करते हैं और शरीर को ईंधन भरने में मदद कर सकते हैं। जौ एक  पौष्टिक और बहुमुखी अनाज है जिसका सेवन पुरे वर्ष किया जा सकता है|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा जौ के टे से मिलने वाले गुणों के वारे मे जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|