सिर्फ दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है| दूध को कैल्शियम का रिच सोर्स माना गया है| ऐसे में अगर आप दिन में एक कप दूध पीते हैं तो आपको 300 मिलीग्राम कैल्शियम आसानी से मिल जाता है| एक आम इंसान को एक दिन में 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है| जिसके लिए आप दिनभर में 4 कप दूध पी सकते हैं| लेकिन हम आपको वताना चाहते हैं कि कुछ लोगों को दूध पीना अच्छा नही लगता| ऐसे लोगों मे कैल्शियम के सतर को कैसे वढाया जा सकता है| एक रिसर्च मे पाया गया है कि कैल्शियम व्यकित को अन्य खाद्य पदार्थों से भी मिल सकती है| तो आइए जानते हैं वे कौन से हेल्दी फूड्स जिनको खाने से कैल्शियम की कमी दूर होने लगती है|

HEALTHY FOODS TO OVERCOME CALCIUM DEFICIENCY

कैल्शियम एक महत्वपूर्ण पोषण तत्व है जो शरीर के विकास को वढावा देने मे मुख्य भूमिका निभाता है| रोजर्मरा के महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए शरीर खून और टिशू में कैल्शियम की एक स्थिर मात्रा बनाए रखने के लिए काम करता है| जिन लोगों मे कैल्शियम की कमी होती है, उन्हे कैल्शियम युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती है| निरन्तरता के साथ कैल्शियम युक्त आहार लेने से व्यकित मे कैल्शियम की कमी धीरे-धीरे दूर होने लगती है|

कैल्शियम दो तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है | Calcium can be obtained in two ways

शरीर मे कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दो तरीके अपनाया जा सकता है| एक तरीका है कैल्शियम युक्त आहार या सप्लीमेंट्स खाना और दूसरा तरीका है शरीर में मौजूद कैल्शियम से अनुग्रहण करके| इसलिए अपने आहार में कैल्शियम युक्त आहार शामिल करना महत्वपूर्ण है ताकि शरीर की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके| 

Eat healthy foods

खाद्य पदार्थों में कैल्शियम की मात्रा | Calcium content in foods

खाद्य पदार्थों में कैल्शियम की मात्रा कितनी होती है आइए जानते हैं –

खाद्य पदार्थकैल्शियम की मात्रा 
सूरजमुखी के बीज100 ग्राम में 927 मिलीग्राम कैल्शियम
चिया बीज100 ग्राम में 631 मिलीग्राम कैल्शियम
तिल के बीज100 ग्राम में 1,450 मिलीग्राम कैल्शियम
सफेद सरसों के बीज100 ग्राम में 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम
आलू100 ग्राम में 18 मिलीग्राम कैल्शियम
बैंगन100 ग्राम में 22 मिलीग्राम कैल्शियम
केला100 ग्राम में 6 मिलीग्राम कैल्शियम
सेब100 ग्राम में 6 मिलीग्राम कैल्शियम

 

कैल्शियम की कमी को दूर करने वाले हेल्दी फूड्स | Healthy foods to overcome calcium deficiency

कैल्शियम की कमी वाले व्यकित को से खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है जिनमे कैल्शियम की अच्छी मात्रा हों। कैल्शियम की कमी को दूर करने के कौन से हैं हेल्दी फूड्स हैं आइए जानते हैं–

  1. चीज़

चीज़ एक पौष्टिक डेयरी उत्पाद है जो शरीर में कैल्शियम के स्तर को बढ़ाने का कार्य करता है| इसके सात ही यह अन्य महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज भी प्रदान करता है।

  1. मूंगफली

मूंगफली मे भी कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है । इसके साथ ही इसमे मैग्नीशियम और विटामिन E भी पर्याप्त मात्रा मे पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन हड्डियों को स्वस्थ बनाने में भी मददगार होता है|

  1. बादाम

बादाम हेल्दी फूड्स व ड्राई फ्रूट्स है| जो हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता हैं। छिलके उतारे हुए बादाम की बात करें तो इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।

  1. सोया

सोया एक वेहतर पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो कि कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन B की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है| इसकए साथ ही सोया के नियमित सेवन से हड्डियों को मजबूती भी मिलती है|

  1. ऑरेंज जूस

फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस का सेवन कैल्शियम की कमी को दूर करने का बेहतरीन स्रोत माना गया है।

  1. हरी सब्जियां

पालक, बाथुआ, चौलाई, मेथी जैसी हरी सब्जियां भी अच्छे कैल्शियम के स्त्रोत माने गए हैं। इनके नियमित सेवन से कैल्शियम के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों से शरीर को लाभ पहुंचाया जा सकता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए शीतलहरी सब्जियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना गया है|

कैल्शियम की कमी को दूर करने के अन्य स्त्रोत | Other sources to remove of calcium deficiency

  • टोफू
  • दही
  • सफेद बीन्स
  • ब्रोकोली
  • सोयाबीन
  • ओट्स

किस उम्र में कितने कैल्शियम की होती है जरूरत | At what age how much calcium is needed

  • 9 से18 वर्ष के लोगों को 1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है|
  • 19 से 50 वर्ष की आयु के लोग को 1000 मिलीग्राम की आवश्यकता होती है|
  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीड करवा रही महिलाओं को अधिक मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है|

कैल्शियम की कमी के लक्षण | Symptoms of calcium deficiency

जिन लोगों मे कैल्शियम की कमी रहती है, उनके शरीर मे निरन्तरता कमजोरी रहती है| कैल्शियम की कमी से क्या लक्षण हो सकते हैं आइए जानते हैं –

  • दांतों मे कमजोरी और ढीलापन
  • बालों का झड़ना
  • अधिक थकान 
  • नींद न आना
  • तनाव
  • जल्दी बीमार पड जाना
  • नसों मे खींचाव
  • जोड़ों में दर्द या स्वेलिंग
  • गैस, कब्ज या पेट दर्द
  • श्वसन सवंधित समस्याएं
  • हड्डियों में कमजोरी 
  • दाढ़ीया नाखूनों का टूटना

कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग | Calcium deficiency diseases

कैल्शियम की कमी उन लोगों में अधिक होती है जो खाने में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम युक्त आहार का सेवन नही करते हैं। जिसकी वहज से उन्हे निम्नलिखित रोग हो सकते हैं-

  • हाइपोकैल्सीमिया यह बीमारी जब होती है जब कैल्शियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है, जिससे शरीर के अन्य अंगों में भी कमी का प्रभाव देखने को मिलता है|
  • ओस्टियोपोरोसिस ये ऐसी विमारी है जो कैल्शियम की कमी से होती है|
  • डिप्रेशन कैल्शियम की कमी वाले लोगों मे अधिकतर डिप्रेशन या तनाव की सिथति वढ़ जाती है|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के जरिए कैल्शियम की कमी को दूर करने की जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|