बासमती चावल दूसरे चावल की तुलना मे अधिक गुणकारी होते हैं| बासमती चावल मे फाइबर की मात्रा मौजूद होती है जिसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नही लगती| बासमती चावलों में आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे खनिजों की प्रचुर मात्रा होती है जो आपकी ओवरऑल हेल्थ का खास ध्यान रखते हैं| तो आइए जानते हैं बासमती चावल का सेवन करना क्यों है वेहतर और इसके सेवन से शरीर को क्या लाभ पहुंचते हैं|

WHY IS IT BETTER TO EAT BASMATI RICE

कुछ लोगो का मानना है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है| बजन केवल उन लोगों का वढ सकता है जो समान्य चावल खाते हैं| लेकिन बासमती चावल खाने से शरीर के वजन को नियंत्रित किया जा सकता है| बासमती चावल भारत में सबसे अच्छा है। इसमें भरपूर सुगंध, बढ़िया बनावट और अच्छा स्वाद होता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन के स्त्राव को बनाए रखने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें वसा यानी फैट और शुगर की मात्रा भी कम होती है। 

Basmati Rice

बासमती चावल खाने के फायदे | Benefits of eating Basmati Rice

बासमती चावल खाने से शरीर को जो फायदे मिलते हैं, इसकी जानकारी नीचे दी गई है

पोषक तत्वों का भंडार

बासमती चावल कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं| इसे खाने से शरीर को कभी भी कमजोरी नही रहती| 

ग्लूटेनमुक्त 

जो लोग ग्लूटेन को लेकर ओवर सेंसेटिव होते हैं या जो लोग सीलिएक बीमारी से पीड़ित है उन्हें बासमती चावल का सेवन करना काफी लाभकारी माना गया है| 

दिल के लिए फायदेमंद

बासमती चावल खाने से दिल में गंदा फैट जमा नहीं होता है| यह हार्ट अटैक और दिल से संबंधित बीमारी के खतरे को कम करता है|

पाचन तंत्र रहता है मजबूत

बासमती चावल का सेवन करने से लोगों को कब्ज की समस्या नही रहती| इसके साथ ही ये पाचन स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है|

त्वचा और बालों के लिए हैं फायदेमंद

बासमती चावल में विटामिन B और जिंक जैसे पोषक तत्व अधिक होते हैं जो स्वस्थ त्वचा और बालों को बढ़ावा देने मे मदद करते हैं| 

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स

बासमती चावल में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है| जो ब्लड में शुगर लेवल को कम करने का काम करता है| इसलिए इसके सेवन से डायबिटीज टाइप 2 मधुमेह के खतरे को भी कम करने मे मदद मिलती है|

एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है

बासमती चावल में विटामिन C, E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में हानिकारक मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं| ये एंटीऑक्सिडेंट कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं|

एलर्जी को कम करते हैं

बासमती चावल के सेवन से एलर्जी प्रतिक्रिया पैदा करने की संभावना काफी कम होती है, जिससे यह आहार प्रतिबंध वाले लोगों के लिए उपयुक्त विकल्प बन जाता है| इसलिए लोगों को अपनी डाइट मे बासमती चावल का सेवन करना चाहिए|

बासमती चावल की किस्में | Basmati Rice Varieties

बासमती चावल की 34 किस्में हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है –

  1. बासमती 217,
  2. बासमती 370,
  3. टाइप 3 (देहरादूनी बासमती),
  4. पंजाब बासमती 1 (बउनी बासमती),
  5. पूसा बासमती 1,
  6. कस्तूरी,
  7. हरियाणा बासमती 1,
  8. माही सुगंधा,
  9. तरोरी बासमती (एचबीसी 19 / करनाल लोकल),
  10. रणबीर बासमती,
  11. बासमती 386,
  12. इम्प्रूव्डपूसा बासमती 1 (पूसा 1460),
  13. पूसा बासमती 1121 (संशोधन के पश्चात्),
  14. वल्लभ बासमती 22,
  15. पूसा बासमती 6 (पूसा 1401),
  16. पंजाब बासमती 2,
  17. बासमती सीएस आर 30 (संशोधन के पश्चात्),
  18. मालवीय बासमती धन 10-9 (आईईटी 21669),
  19. वल्लभ बासमती 21 (आईईटी 19493),
  20. पूसा बासमती 1509 (आईईटी 21960),
  21. बासमती 564,
  22. वल्लभ बासमती 23,
  23. वल्लभ बासमती 24,
  24. पूसा बासमती 1609,
  25. पंत बासमती 1 (आईईटी 21665),
  26. पंत बासमती 2 (आईईटी 21953),
  27. पंजाब बासमती 3,
  28. पूसा बासमती 1637,
  29. पूसा बासमती 1728,
  30. पूसा बासमती 1718,
  31. पंजाब बासमती 4,
  32. पंजाबबासमती 5,
  33. हरियाणा बासमती 2
  34. पूसा बासमती1692

बासमती चावल के पैदावार क्षेत्र | Basmati Rice Producing Areas

  • जम्मू एवं कश्मीर,
  • हिमाचल प्रदेश,
  • पंजाब,
  • हरियाणा,
  • दिल्ली,
  • उत्तराखण्ड
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश   

बासमती चावल की पहचान कैसे करे | How to identify Basmati rice

बासमती चावल के दाने पतले और लम्बे होते हैं, जिनका सिरा नुकीला होता है| पकाए जाने पर बासमती चावल के आपस में चिपकते नहीं हैं, वे अलग रहते हैं| यह बासमती चावल की एक अनोखी पहचान होती है| बासमती चावल अत्यधिक बेशकीमती होते हैं और इसकी असाधारण गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में इसकी मांग वढ रही है|

बासमती चावल की कीमत | Basmati Rice Price

  • बासमती चावल – 1 KG Price – 115 रुपये (India Gate)
  • बासमती चावल – 5 KG Price – 415 रुपये (India Gate)
  • बासमती चावल – 10 KG Price – 945 रुपये (India Gate)

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के जरिए बासमती चावल के वारे मे सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|