भारत में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले मीठा दही खाना शुभ माना गया है| जैसे की बच्चा अगर परीक्षा देने जाता है या युवक इंटरव्यू देने ऑफिस जाता है तो उसे पहले मीठा दही खिलाया जाता है, ताकि वह अपने कार्य को करने मे सफल रहे| जो व्यकित दही का सेवन रोज करता है वह कम बिमार पड़ता है| दही का सेवन कई तरीकों से किया जाता है| कुछ इसका इस्तेमाल अपनी खुवसुरती को वढाने के लिए करते हैं और कुछ इसका इस्तेमाल खाने के लिए करते हैं| तो आइए जानते हैं दही खाने से लेकर चेहर की रंगत वढाने मे किस तरह काम करता है|

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर चेहरे की चमक के लिए दही का सेवन करना क्यों है महत्वपूर्ण  Why is it important to consume curd for increasing immunity and glowing face?

रोजाना दही का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है| इसके सेवन से कई पुरानी बीमारियां भी ठीक होन लगती हैं| इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। दही को खाने से डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख भी खुलकर लगती है।

दही मे मौजूद पोषक तत्व | Nutrients Present in curd

कैलोरी100-150
फैट2gm
शुगर20gm
प्रोटीन8-9 gm
विटामिन D20 gm
कैल्शियम20gm

 

दही के खाने के फायदे | Benefits of eating curd

पाचन शक्ति होगी वेहतर – दही का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती हैं और हर-रोज दही खाने से भूख न लगने की बीमारी भी खत्म हो जाती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार – दही का नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने मे मदद मिलती है|

दांतों से सवंधित बीमारी नही लगती – जो लोग हर-रोज दही का सेवन करते हैं उनके मुँह से दुर्गंध नही आती हैं और न ही उनके दांतों में कीडा लगता हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है हर-रोज दही खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है|

हड्डियां रहती हैं मजबूत दही में कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती हैं जिससे हमारी हड्डियों का विकास अच्छे से होता है|

वजन वढने मे मिलती है मदद दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो उनका वजन जल्दी से बढ़ने लगता है|

नींद अच्छे से आती है – जिन लोगों को रात को नींद नहीन आती उनके लिए दही का सेवन करना बहुत फायदेमंद है|

दवाइयों के दुष्प्रभाव को खत्म करने मे मिलती है मदद – एंटीबायोटिक दवाइयों के सेवन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए दही का सेवन करना वेहतर माना गया है|

दही के अन्य लाभ | Other Benefits of Curd

  1. दही स्किन के लिए भी है फायदेमंद 
  • दही को चेहरे में लगाने से ग्लो आता है| चेहरे की गन्दगी दूर होती है और कील-मुहांसे व दाग धब्बे भी दूर होने लगते हैं|
  • दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे में 15 मिनट तक लगायें| ये प्रक्रिया आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं| इससे आपका चेहरा गलो करने लगेगा|
  • 01 चम्मच ताजा दही रोज नहाने से पहले चेहरे पर लगाने से रूखापन व टैनिंग दूर हो जाती है|
  • संतरे के छिलके का पाउडर व दही को मिलाकर चहरे पर लगाने से स्किन प्रॉबलम दूर होने लगती हैं|
  • हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाने से कील-मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिलने लगता है|
  1. बालों के लिए भी फायदेमंद है दही
  • दही को 30 मिनट तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें| इससे आपके बाल काले, गहने व स्ट्रॉंग हो जाएंगे|
  • दही में बेसन व काली मिर्च का पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से आपके बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और रुसी की समस्या भी नही रहती| 
  • मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बालों मे चमक आ जाती है|

दही से जुड़ी विशेष जानकारी | Special information related to curd

  • दही से जुड़ी अहम बातें हर व्यकित को पता होनी चाहिए| जैसे कि –
  • दही को रात में न खाएँ| चाहिए|
  • धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए|
  • दही को कभी भी गरम करके न खाएँ|
  • दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाहिए| क्योंकि ये दोनों अलग तरह के खाद्य प्रदार्थ हैं, जिन्हें साथ में नहीं खाया जा सकता|
  • बवासीर के मरीज को कभी भी दही नही खाना चाहिए|
  • डायबिटिज के मरीज दही का सेवन न करें|
  • दही का अधिक सेवन आपके गले के लिए हानिकारक हो सकता है|
  • ज्यादा खट्टा दही आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है|
  • वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही Low फैट दूध से बना होना चाहिए|

दही कब खाना चाहिए | When should one eat curd?

डॉक्टरों के अनुसार दही खाने का सही समय दोपहर का माना गया है| दोपहर के समय मे दही खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है| हेल्थ विशेषज्ञ के मुताबिक दोपहर के समय मे एक कटोरी दही खाना चाहिए इसके अलावा दही ताजा खाना चाहिए, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के जरिए दही खाने के वारे मे सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|